विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में सीएम त्रिवेंद्र ने किया प्रतिभाग, कहा, टीकाकरण अभियान को दुरुस्त की जाए व्यवस्था

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 11 Jan 2021 08:14 PM (IST)

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आयोजित हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रतिभाग किया। ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में सीएम त्रिवेंद्र ने प्रतिभाग किया।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में सीएम त्रिवेंद्र ने प्रतिभाग किया।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आयोजित हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रतिभाग किया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 16 जनवरी को कोविड-19 से बचाव के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान के सफल आयोजन पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण में एक करोड़ हेल्थ वर्कर्स तथा दो करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर्स को यह वैक्सीन दी जाएगी। केंद्र सरकार के स्तर पर वैक्सीन क्रय कर राज्यों को निश्‍शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद 50 वर्ष से उपर के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री ने बर्ड फ्लू के दृष्टिगत भी सभी मुख्यमंत्रियों से इसके बचाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की अपेक्षा की।

प्रधानमंत्री के साथ आयोजित हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने आगामी 16 जनवरी को होने वाले राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के सफल आयोजन के लिए राज्य में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए राज्य स्तर पर टास्क फोर्स के गठन, सभी जनपदों में कोल्ड चेन सिस्टम को मजबूती, वैक्सीन भंडारण एवं वितरण के लिए पर्याप्त स्थान की उपलब्धता के साथ ही इसके लिए आवश्यक मानव संसाधनों की व्यवस्था यथा समय पूर्ण करा ली जाए। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों, नर्सिंग एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लाने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बर्ड फ्लू के दृष्टिगत एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के लिए पशुपालन, वन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।  इस अवसर पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, प्रभारी सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Coronavirus News Update: कोरोना से जंग में जीत की ओर बढ़ रहा