विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus News Update: कोरोना से जंग में जीत की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 11 Jan 2021 07:59 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 11 Jan 2021 11:52 PM (GMT+05:30)

Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना के खिलाफ जंग में उत्तराखंड अब सुकून की ओर बढ़ रहा है। पिछले कुछ वक्त ...और पढ़ें

सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 156 मामले मिले हैं।
सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 156 मामले मिले हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना के खिलाफ जंग में उत्तराखंड अब सुकून की ओर बढ़ रहा है। पिछले कुछ वक्त से कोरोना के नए मरीज मिलने की दर लगातार कम हुई है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 156 मामले मिले हैं। कई दिनों बाद ऐसा हुआ है कि एक दिन में दो सौ से कम मामले आए हैं। जिससे सिस्टम ने भी राहत की सांस ली है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 10 हजार, 180 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 10024 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में 56 लोग संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में भी 44 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 17, हरिद्वार में 15, पौड़ी में आठ, टिहरी में सात, रुद्रप्रयाग में चार, चंपावत में तीन, पिथौरागढ़ में दो और उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर व चमोली में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। राज्य में अब तक के 93 हजार, 777 मामले आए हैं। जिनमें 88196 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलवक्त 2753 सक्रिय मरीज हैं। 1250 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

94 फीसद पहुंची रिकवरी दर 

उत्तराखंड में रिकवरी दर लगातार सुकून दे रही है। नए मामलों की तुलना में अब हर दिन की ज्यादा मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। यह ट्रेंड सोमवार को भी बरकरार रहा। संक्रमित हुए लोग से करीब साढ़े तीन गुना ज्यादा, 523 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिनमें 174 देहरादून, 123 नैनीताल, 78 हरिद्वार, 29 पिथौरागढ़, 40 ऊधमसिंह नगर, 38 अल्मोड़ा, 16 टिहरी, आठ उत्तरकाशी, छह-छह बागेश्वर व चमोली और पांच मरीज रुद्रप्रयाग से हैं। फिलवक्त प्रदेश में रिकवरी दर 94.05 फीसद है। 

पांच मरीजों की मौत 

प्रदेश में कोरोना के कारण दम तोड़ रहे मरीजों की संख्या में भी अब कमी आई है। अब हर दिन औसतन पांच या छह मौत हो रही हैं। जबकि दिसंबर तक यह आंकड़ा दहाई में रहा करता था। सोमवार को प्रदेश में पांच मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में चार व हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में एक मरीज की मौत हुई है। अब तक कोरोना संक्रमित 1578 मरीजों की मौत प्रदेश में हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें - उत्‍तराखंड में कोरोना के कम होते मामले दे रहे सुखद संकेत