Move to Jagran APP

सिन्हा बोले, पाकिस्तान आंख दिखाएगा; तो इतिहास बन जाएगा

राकेश सिन्हा का कहना है कि पाकिस्तान जान ले कि आंख दिखाएगा तो इतिहास बन जाएगा। जो यह तिरंगा लहरा रहा है। उसके पीछे त्याग व बलिदान की लंबी परम्परा रही है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 09:08 PM (IST)
सिन्हा बोले, पाकिस्तान आंख दिखाएगा; तो इतिहास बन जाएगा
सिन्हा बोले, पाकिस्तान आंख दिखाएगा; तो इतिहास बन जाएगा

देहरादून, जेएनएन। आरएसएस के विचारक और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा का कहना है कि कश्मीर इस्लामिक भूमि नहीं है, बल्कि यहां की हर इंच जमीन पर हिंदुस्तान का नाम है। उन्होंने कहा कि धारा 370 एक देश को दो हिस्सों में बांटती है। अब वक्त आ गया है कि धारा 370 व 35 ए समाप्त की जाए। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान आंख दिखाएगा तो इतिहास बनकर रह जाएगा।  

loksabha election banner

दून में ओएनजीसी के एएमएन घोष सभागार में विश्व संवाद केंद्र के लोकार्पण समारोह-वार्षिकी 2018 एवं 'लोकतंत्र के सम्मुख उपस्थित चुनौतियां' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक, लेखक-स्तंभकार और राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र की सार्थकता तभी है, जब हम अपना अस्तित्व बचाकर रखें। 

उन्होंने कहा कि आतंकवादी की फांसी रुकवाने के लिए आधी रात सुप्रीम कोर्ट जाने वाले लोग भी यह अच्छी तरह जान लें कि हम उदारवादी हैं, पर दंतहीन नहीं। पुलवामा की घटना के बाद लोगों के मन में दुख व पीड़ा है और समाधान का भाव भी। फिर चाहे वह तर्क से निकले, या ताकत से। सिन्हा ने कहा कि पांडव पांच गांव लेकर भी संतुष्ट थे, पर दुर्योधन तैयार नहीं हुआ। परिणामस्वरूप अपना हक पाने के लिए पांडवों को युद्ध के मैदान पर उतरना पड़ा। 

पाकिस्तान जान ले कि आंख दिखाएगा, तो इतिहास बन जाएगा। जो यह तिरंगा लहरा रहा है, उसके पीछे त्याग व बलिदान की लंबी परम्परा रही है। जिससे हमें आज भी साहस और ऊर्जा मिलती है। कहा कि अब जो होगा, वह आंतकवाद के खात्मे का उदय होगा। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य अतिथि महापौर सुनील उनियाल गामा, प्रांत प्रचारक युद्धवीर, विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, निदेशक विजय कुमार, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं पत्रिका के संपादक डॉ. देवेंद्र भसीन, सह संपादक राजेंद्र पंत, रणजीत सिंह ज्याला, महानगर संघचालक आजाद सिंह रावत, महानगर कार्यवाह विशाल जिंदल, महानगर प्रचार प्रमुख हिमांशु अग्रवाल और उद्योगपति अशोक विंडवाल, राकेश ओबरॉय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

तय कर लें कहां रहना है खड़ा 

सिन्हा ने कहा कि अब्दुल्ला परिवार और महबूबा मुफ्ती तय कर लें कि उन्हें कहां खड़ा होना है। वे यह भी अच्छी तरह जान लें कि जब तक यहां हैं, उपयोगिता है, वरना दुनिया में कहीं भी जगह नहीं मिलेगी। 

व्यक्तिवाद, जातिवाद व साम्प्रदायिकता से लोकतंत्र को खतरा 

सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा शत्रु व्यक्तिवाद है। हम जब तक व्यक्तिवाद में जकड़े रहेंगे, सही मायने में लोकतंत्र स्थापित नहीं कर पाएंगे। प्रमुख राजनीतिक दलों को नसीहत देते उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टियां राजनीतिक संस्कृति को प्रभावित करती हैं। इनमें आंतरिक कुछ नहीं होता, बल्कि इसके असर बाह्य होते हैं। ऐसे में उन्हें जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। कांग्रेस पर हमलावर होते सिन्हा ने कहा कि उसने लोकतंत्र को भाषा, क्षेत्र, जाति, धर्म और भ्रष्टाचार की बेडिय़ों में बांध कभी बढऩे नहीं दिया। सिन्हा ने कहा कि अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक की राजनीति ने भी लोकतंत्र को कमजोर किया। जातिवाद व सांप्रदायिकता को भी उन्होंने लोकतंत्र के लिए चुनौती बताया। कहा कि सांस्कृतिक व सामाजिक आंदोलन ही इसकी अचूक दवा है। 

देश चाहे, पाकिस्तान को सबक सिखाए

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश का मन बन रहा है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। केंद्र सरकार दृढ़ता के साथ पाकिस्तान की हरकतों के खिलाफ  खड़ी है। इसलिए विश्व भी भारत के साथ है। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वालों में उत्तराखंड का हिस्सा 10 प्रतिशत से अधिक है। कारगिल के युद्ध में उत्तराखंड के 40 प्रतिशत सैनिक शहीद हुए थे। 

यह भी पढ़ें: कश्मीरी छात्रों का सत्यापन के बाद ही होगा दाखिला : डॉ. धन सिंह रावत

यह भी पढ़ें: सतपाल महाराज के बयान पर महबूबा मुफ्ती का पलटवार, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: निर्दोष कश्मीरी छात्रों के पक्ष में उतरी एनएसयूआइ, सुरक्षा की पैरवी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.