विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून की खूबसूरती और मेजबानी के कायल हुए सुपरस्टार रजनीकांत

By Edited By:
Published: Wed, 01 Aug 2018 03:02 AM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 09:10 AM (IST)

सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म की शूटिंग पूरी कर दून से वापस लौट गए हैं। उन्होंने दूनवासियों के प्यार व शानदार मेजबानी के लिए दिल से धन्यवाद दिया।

दून की खूबसूरती और मेजबानी के कायल हुए सुपरस्टार रजनीकांत
दून की खूबसूरती और मेजबानी के कायल हुए सुपरस्टार रजनीकांत

देहरादून, [जेएनएन]: सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म की शूटिंग पूरी कर दून से लौट गए हैं। फिलहाल वह ऋषिकेश अपने गुरु के आश्रम गए हैं। दून से रवाना होते समय रजनीकांत ने देहरादून व मसूरी की सुंदरता की तारीफ की। साथ ही उन्होंने दूनवासियों के प्यार व शानदार मेजबानी के लिए भी दिल से धन्यवाद दिया। 

16 जुलाई को फिल्म शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे रजनीकांत मंगलवार दोपहर को नंदा चौकी स्थित एक होटल से ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी मिलते ही होटल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ लग गई। हर कोई रजनीकांत की झलक पाने को बेताब नजर आया। होटल से बाहर निकलते हुए रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से हाथ मिलाया और बातचीत की। 

इस दौरान रजनीकांत ने कहा कि दूनवासियों की मेजबानी शानदार रही। प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। स्वामी राम का किया स्मरण ऋषिकेश जाते समय रजनीकांत स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) पहुंचे। 

यहां उन्होंने स्वामी राम सेंटर में ब्रह्मलीन संत डॉ. स्वामी राम को श्रद्धासुमन अर्पित किए। रजनीकांत ने कहा कि गुरु का उनके जीवन में विशेष स्थान रहा है। हिमालयन इंस्टीट्यूट के संस्थापक स्वामी राम एक महान संत थे। उनका जीवन अनुकरणीय है। इस अंवसर पर विवि के प्रति कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान, नेत्र सर्जन एंवं नर्सिंग डायरेक्टर डॉ. रेनू धस्माना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सुपस्टार रजनीकांत बोले, मेरे जीवन में गुरु का रहा है विशेष स्थान

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड और बॉलीवुड की इन फिल्मों की खट्टी-मीठी याद के साथ एक सुहाना सफर

यह भी पढ़ें: ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो, भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी...