विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुपस्टार रजनीकांत बोले, मेरे जीवन में गुरु का रहा है विशेष स्थान

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 31 Jul 2018 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 08:15 AM (IST)

सिने सुपरस्टार रजनीकांत ऋषिकेश पहुंचे। जहां उन्होंने स्वामी राम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रजनीकांत ने डॉ. स्वामी राम के चित्र के समीप कुछ देर ध्यान लगाकर उनका स्मरण किया।

सुपस्टार रजनीकांत बोले, मेरे जीवन में गुरु का रहा है विशेष स्थान
सुपस्टार रजनीकांत बोले, मेरे जीवन में गुरु का रहा है विशेष स्थान

ऋषिकेश, [जेएनएन: सुपरस्टार रजनीकांत मंगलवार को अचानक स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) पहुंचे। यहां स्वामी राम सेंटर में रजनीकांत ने ब्रह्मलीन संत डॉ. स्वामी राम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रजनीकांत ने डॉ. स्वामी राम के चित्र के समीप कुछ देर ध्यान लगाकर उनका स्मरण किया।

सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि गुरु का उनके जीवन में विशेष स्थान रहा है। हिमालयन इंस्टिट्यूट के संस्थापक स्वामी राम जी एक महान संत थे। उनका जीवन अनुरकरणीय है। मेरे गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती जी भी स्वामी राम जी से अध्यात्मिक रुप से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय स्वामी जी के तप से निकला संस्थान है।

यहां पर आकर उन्हें अध्यात्मिक व मानसिक शांति का अहसास हुआ। उन्होंने संस्थान के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि स्वामी जी के आशीर्वाद से उनकी आने वाली फिल्म भी हिट होगी। उल्लेखनीय है कि इन दिनों सिने अभिनेता रजनीकांत अपनी एक फिल्मी की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड में हैं। वह अब तक देहरादून, मसूरी व थानो क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। 

इस दौरान एसआरएचयू पहुंचने पर रजनीकांत का प्रति-कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान, नेत्र सर्जन व नर्सिंग डायरेक्टर डॉ. रेनू धस्माना, आरडीआई डायरेक्टर बी.मैथिली ने संयुक्त रुप से उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. नीना चौहान, डॉ. मंजू सैनी, के. शैलेजा, अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड और बॉलीवुड की इन फिल्मों की खट्टी-मीठी याद के साथ एक सुहाना सफर

यह भी पढ़ें: ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो, भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी...