Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के रजत की डिवाइस से पता चल सकेगी दिल की बीमारी, पढ़िए खबर

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 01 Aug 2019 08:53 AM (IST)

    उत्तराखंड के युवा रजत जैन के स्टार्टअप ने विश्वभर में उन्हें स्वर्णिम पहचान दिला दी है। रजत की ओर से तैयार की गई डिवाइस ने मेडिकल साइंस को नई दिशा दी है।

    उत्तराखंड के रजत की डिवाइस से पता चल सकेगी दिल की बीमारी, पढ़िए खबर

    देहरादून, अशोक केडियाल। उत्तराखंड के युवा रजत जैन के स्टार्टअप ने विश्वभर में उन्हें स्वर्णिम पहचान दिला दी है। रजत की ओर से तैयार की गई डिवाइस ने मेडिकल साइंस को नई दिशा दी है। ग्राफिक एरा विवि से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले रजत जैन ने देश के टॉप-20 स्टार्टअप में स्थान बनाया है। रजत जैन को दो बार वर्ल्‍ड इकोनॉमिक्स फोरम में आमंत्रित किया गया और ग्लोबल लेवल पर चयनित 96 स्टार्टअप में उनकी डिवाइस को शामिल किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रजत जैन ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी से 'स्पेनडन डिवाइस' तैयार की है। इस डिवाइस से कोई भी व्यक्ति आसानी से दिल की बीमारी का पता लगा सकता है। साथ ही तैयार की गई अत्याधुनिक छोटी मशीन (कंप्यूटर माउस के आकार की) यह भी अलर्ट कर देती है कि दिल की बीमारी होने की कितने फीसद संभावना है। 

    केंद्र एवं राज्य सरकार ने रजत जैन की कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को मान्यता दी है। रजत जैन की कंपनी ने 'स्पेनडन डिवाइस' का व्यवसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू कर दिया है। इस डिवाइस की कीमत साढ़े छह हजार रुपये रखी गई है। 

    वर्ल्‍ड इकोनॉमिक्स फोरम में दो बार मौका

    कुछ माह पूर्व चीन में दूसरी बार आयोजित वर्ल्‍ड इकोनॉमिक्स फोरम के न्यू चैंपियन स्टार्टअप सम्मेलन में विश्वभर के 96 टॉप स्टार्टअप के साथ रजत जैन के स्टार्टअप को भी शामिल किया गया। उत्तराखंड से रजत जैन ने लगातार दूसरी बार इस विश्वस्तरीय नवाचार सम्मेलन में भाग लिया। वर्ष 2018 में रतन जैन के स्टार्टअप को विश्वस्तर के टॉप 200 स्टार्टअप में जगह दी गई थी।  

    उत्तराखंड में स्टार्टअप को अधिमान

    प्रदेश सरकार मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग कर रही है। सामान्य वर्ग के स्टार्टअप को 10 हजार रुपये, अनुसूचित जाति, जनजाति व महिला दिव्यांग श्रेणी को प्रति स्टार्टअप 15 हजार रुपये मासिक भत्ता एक साल दिया जाता है। इसके अलावा नए उत्पाद की मार्केटिंग के लिए सामान्य सामान्य वर्ग के स्टार्टअप को पांच लाख, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति महिलाओं को साढ़े सात लाख रुपये तक अनुदान पर ऋण का प्रावधान है।  

    रजत को ऐसे मिली सराहना

    -रजत जैन के स्टार्टअप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार नाम लेकर सराहा।  

    -आइआइटी रुड़की ने रजत जैन के स्टार्टअप को आधारभूत नवाचार करार दिया।

    -उत्तराखंड सरकार की स्टार्टअप यात्रा में प्रदेश का बेस्ट स्टार्टअप का अवॉर्ड मिला।

    -इंडिया-इंटरनेशल साइंस फेस्टिवल में बेस्ट हेल्थकेयर नवाचार अवॉर्ड दिया गया। 

    -भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) व मैक्स हेल्थकेयर ने बेस्ट नवाचार शोध अवॉर्ड दिया।  

    जिला उद्योग केंद्र से मिल रहा सहयोग 

    रजत जैन के मुताबिक, स्टार्टअप की शुरुआत में ग्राफिक एरा विवि से आर्थिक सहयोग मिला। अब जिला उद्योग केंद्र से सहयोग मिल रहा है। स्टार्टअप के बेहतर परिणाम को देखते हुए इजराइल व सिंगापुर से मुझे ऑफर आए हैं। दून के क्लेमेनटाउन स्थित सनफॉक्स कंपनी में 'स्पेनडन डिवाइस' तैयार किए जाते हैं। इनका बाजार मूल्य साढ़े छह हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

    यह भी पढ़ें: यहां महिलाओं में बढ़ रहा है स्तन कैंसर का खतरा, जानिए

    यह भी पढ़ें: हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने मरीज को दी नई जिंदगी, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: दुर्घटना में फट चुके हार्ट की सफल सर्जरी कर युवक को दी नई जिंदगी

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप