विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब यहां होगी रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग, झलक पाने को बेताब फैंस

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 23 Jul 2018 12:29 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 05:13 PM (IST)

सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को शूटिंग से दूर सुकून भरे पल बिताए। मसूरी की वादियां रजनीकांत को खूब भार्इ।

अब यहां होगी रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग, झलक पाने को बेताब फैंस
अब यहां होगी रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग, झलक पाने को बेताब फैंस

देहरादून, [जेएनएन]: सुपरस्टार रजनीकांत के लिए रविवार का दिन सुकूनभरा रहा। दून में लगातार के बाद रजनीकांत ने मसूरी पहुंचकर थकावट दूर की और शूटिंग से पूरी तरह दूर रहे। 

देहरादून में शूटिंग पूरी होने के बाद रजनीकांत अब मसूरी पहुंच चुके हैं। उनके साथ अन्य कलाकार भी हैं। सूत्रों की मानें तो मसूरी में भी तीन-चार दिनों तक चलेगी। यहां एक निजी घर में अस्पताल का दृश्य फिल्माया जाना है। यही नहीं, अभी तक इंडोर शूट के कारण आम लोगों को रजनीकांत की झलक पाने का मौका नहीं मिला, लेकिन मसूरी में यह ख्वाहिश भी पूरी होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, मसूरी बाजार में भी फिल्म के कई खास दृश्य फिल्माए जाने की उम्मीद है। इससे आम लोग रजनीकांत का दीदार भी कर सकेंगे।

रजनीकांत की झलक पाने को बेताब 

मसूरी में रजनीकांत के पहुंचने पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग रजनीकांत से मिलने, फोटो व ऑटोग्राफ लेने के लिए उनके होटल के बाहर घंटों खड़े रहे, लेकिन उनकी आस पूरी नहीं हो सकी।

रसोर्इ में बिताया समय 

देहरादून में फिल्म की शूटिंग कर रहे सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को रसोई में समय बिताया। अभिनेत्री मेघा आकाश ने भी उनका साथ दिया। दरअसल, गुनियाल गांव स्थित एक रिसोर्ट में रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग  हुर्इ। शूटिंग में रजनीकांत व अभिनेत्री मेघा आकाश ने रसोई में आम लोगों की तरह समय बिताया। यह नजारा बेहद दिलचस्प रहा। रजनीकांत और मेघा आकाश के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री भी देखने को मिली। 

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत ने रसोई में बिताया समय, अभिनेत्री मेघा आकाश ने दिया साथ

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत को भाई दून की ये खासियत, रेन डांस के बाद एक्शन

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत को भाया गढ़वाली भोजन, कुक को दिया इनाम