विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 02 Jul 2018 12:47 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 05:12 PM (IST)

थाना प्रेमनगर में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने होटल में छात्रा की कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म
नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म

देहरादून, [जेएनएन]: थाना प्रेमनगर में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा को अपने साथ बहला-फुसलाकर आरोपिता मसूरी ले गया था। जहां उसने होटल में छात्रा की कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

थाना प्रभारी प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री क्षेत्र में ही एक स्कूल में नौंवी की छात्रा है। प्रेमनगर में ही फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले एक युवक विनीत कपूर से दुकान में आने-जाने के कारण उसकी जान-पहचान हो गई थी। 

आरोप लगाया कि शनिवार को आरोपित उसे बहला-फुसलाकर मसूरी ले गया। जहां उसने एक होटल में उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

रविवार को घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को यह बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

एसओ ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। साथ ही मसूरी जाकर साक्ष्य संकलित कराए गए हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सात साल की मासूम से युवक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: ब्यूटी पार्लर जा रही किशोरी का अपहरण, होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: नाबालिग ने रिश्तेदार पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।