विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्यूटी पार्लर जा रही किशोरी का अपहरण, होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 24 Jun 2018 06:45 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 25 Jun 2018 05:24 PM (GMT+05:30)

ब्यूटी पार्लर जा रही एक किशोरी का पहले तो अपहरण किया गया और फिर उसे होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्यूटी पार्लर जा रही किशोरी का अपहरण, होटल ले जाकर किया दुष्कर्म
ब्यूटी पार्लर जा रही किशोरी का अपहरण, होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

रुड़की, [जेएनएन]: ब्यूटी पार्लर जाते समय एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। जिसके बाद युवक ने उसे होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके फरार साथी को चिह्नित करने में जुटी है।

दरअसल, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर स्थित ब्यूटी पार्लर जा रही थी। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर के पास उसे मेहवड़ निवासी ललित सैनी और उसका दोस्त मिला। 

उन दोनों ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह उसे बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए। आरोप है कि वहां ललित सैनी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका साथी पहरेदारी के लिए बाहर खड़ा रहा। 

वहां से भागकर किशोरी किसी तरह से घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनार्इ। जिसके बाद पुलिस में तहरीर दी गर्इ। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मुख्य आरोपित ललित सैनी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। 

यह भी पढ़ें: नाबालिग ने रिश्तेदार पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर लॉ छात्रा से दो साल तक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: मसूरी गर्ल्‍स इंटरनेशनल स्कूल में उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा ने छोड़ा स्कूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।