विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा देकर लॉ छात्रा से दो साल तक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 23 Jun 2018 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 05:20 PM (IST)

शादी का झांसा देकर लॉ की छात्रा से दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ छात्रा ने 20 जून को थाना क्लेमेनटाउन में तहरीर दी थी।

शादी का झांसा देकर लॉ छात्रा से दो साल तक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर लॉ छात्रा से दो साल तक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

देहरादून, [जेएनएन]: शादी का झांसा देकर लॉ की छात्रा से दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित के खिलाफ छात्रा ने 20 जून को थाना क्लेमेनटाउन में तहरीर दी थी।

एसओ क्लेमेनटाउन दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि विगत 20 जून को क्षेत्र की लॉ छात्रा ने थाने में तहरीर दी थी। बताया कि वह शुभम उर्फ आकाश पुत्र अशोक कुमार क्लेमेनटाउन के साथ विगत चार साल से प्रेम संबंध में थी। इसी बीच उसने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। 

इसके बाद वह लगातार उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। माता-पिता के देहांत के बाद जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो वह पहले टालमटोल करता रहा। दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया और उसके साथ मारपीट की। 

तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। जांच के बाद एक टीम का गठन कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपित के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: मसूरी गर्ल्‍स इंटरनेशनल स्कूल में उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा ने छोड़ा स्कूल

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: सितारगंज में दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बना डाली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।