विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसूरी गर्ल्‍स इंटरनेशनल स्कूल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा ने छोड़ा स्कूल

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 22 Jun 2018 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 05:25 PM (IST)

सीनियर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली मसूरी गर्ल्‍स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया है। अब उसने हरियाणा के गुरुग्राम के एक स्कूल में दाखिला ले लिया है।

मसूरी गर्ल्‍स इंटरनेशनल स्कूल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा ने छोड़ा स्कूल
मसूरी गर्ल्‍स इंटरनेशनल स्कूल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा ने छोड़ा स्कूल

देहरादून, [जेएनएन]: सीनियर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली मसूरी गर्ल्‍स  इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया है। अब उसने हरियाणा के गुरुग्राम के एक स्कूल में दाखिला ले लिया है। इसके चलते प्रकरण की जांच में रोड़ा अटकता दिखाई दे रहा है। 

हालांकि, प्रकरण की जांच कर रही पुलिस उपाधीक्षक जया बलूनी ने बताया कि जल्द ही वह खुद छात्रा के बयान लेने के लिए गुरुग्राम जाएंगी।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब तीन छात्राओं के बयान दर्ज करने के बाद जांच अधिकारी सीओ जया बलूनी चौथी छात्रा की तलाश में स्कूल पहुंचीं। सीओ ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि वह छात्रा स्कूल छोड़ चुकी है। 

प्रबंधन ने उसकी फीस भी परिजनों को वापस कर दी है। छात्रा के परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि उसने गुरुग्राम के एक स्कूल में दाखिला ले लिया है और अब वह वहीं रह रही है। 

दरअसल, पुलिस मुख्यालय से प्रकरण की जांच सीओ डालनवाला जया बलूनी को सौंपी गई है। अब तक की जांच में आरोप लगाने वाली तीन छात्राओं ने आधी-अधूरी जानकारी ही दी है और बताया कि चौथी छात्रा ने उन्हें सारी बात बताई थी। 

इसके बाद से पुलिस उस छात्रा से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है। यही वजह है कि घटना के पंद्रह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के पुलिस मुख्यालय के निर्देश के एक माह बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। 

यह है प्रकरण

मई के प्रथम सप्ताह में मसूरी स्थित इस स्कूल की चार छात्राएं अचानक लापता हो गईं थीं। इस बीच छात्राओं के अभिभावकों ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखकर बताया कि स्कूल में पढ़ने वाली सीनियर छात्राओं ने उनके बच्चों का यौन उत्पीड़न किया है।

साथ ही स्कूल में छात्राओं की निजता को लेकर प्रबंधन पर भी गंभीर आरोप लगाए। इस पर आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने डीजीपी और शिक्षा विभाग को जांच कर पंद्रह दिन के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा। 

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: सितारगंज में दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बना डाली

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बढ़ी पार्टी की बेचैनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।