विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 21 Jun 2018 08:37 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 05:23 PM (IST)

युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया।

शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक करता रहा दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

देहरादून, [जेएनएन]: थाना क्लेमेनटाउन में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक थाना क्लेमेनटाउन अंतर्गत एक युवती की शुभम उर्फ आकाश पुत्र अशोक कुमार निवासी चर्च रोड क्लेमेनटाउन के साथ जान-पहचान थी। इसी बीच आरोपित ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 

पीड़िता के मुताबिक आरोपित ने उसके साथ दो साल से अधिक समय तक दुष्कर्म किया। बताया कि इस बीच पीड़िता के माता-पिता का देहांत हो गया। इसके बाद जब उसने शुभम से शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया। जब उस पर दबाव बनाया तो उसने मारपीट के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। 

एसओ क्लेमेनटाउन दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के बाद आरोपित शुभम के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सितारगंज में दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बना डाली

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बढ़ी पार्टी की बेचैनी

यह भी पढ़ें: रिश्ते के चाचा ने लूटी नाबालिग भतीजी की अस्मत, मुकदमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।