विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सितारगंज में दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बना डाली

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 18 Jun 2018 08:19 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 09:42 PM (IST)

मजार पर गई दो किशोरियों के साथ पांच युवकों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदों ने किशोरियों का अश्लील वीडियो भी बनाया। पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।

सितारगंज में दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बना डाली
सितारगंज में दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बना डाली

सितारगंज, ऊधमसिंह नगर [जेएनएन]: मजार पर गई दो किशोरियों के साथ पांच युवकों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद उनकी पिटाई कर डाली। दरिंदों ने किशोरियों का अश्लील वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक एक किशोरी अपनी सहेली के साथ पंडरी गांव के पास स्थित मजार पर गई थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि वहां उन्हें अमरिया निवासी समीर व अरशद मिले। दोनों को वे पहले से जानते थे। दोनों युवक उन्हें बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गए और छेड़खानी शुरू कर दी। 

किशोरियों का शोर सुनकर चार-पांच अन्य युवक लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और उन्होंने मदद करने की बजाय किशोरियों से अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने उनके साथ दुष्कर्म किया। कुछ युवक इस दौरान वीडियो क्लिप भी बनाते रहे। 

छीना झपटी में एक किशोरी का दांत भी टूट गया। किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उन्होंने परिजनों को पूरा किस्सा बताया। 

अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पीचा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बढ़ी पार्टी की बेचैनी

यह भी पढ़ें: रिश्ते के चाचा ने लूटी नाबालिग भतीजी की अस्मत, मुकदमा

यह भी पढेें: चार साल के मासूम से कुकर्म के आरोप में रिटायर्ड बैंक मैनेजर गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।