विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात साल की मासूम से युवक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 30 Jun 2018 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 09:02 PM (IST)

हरिद्वार जिले के रुड़की में एक युवक ने सात साल की मासूम के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। फिलहाल, आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सात साल की मासूम से युवक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार
सात साल की मासूम से युवक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

रुड़की, [जेएनएन]: क्षेत्र के एक गांव में खेत में गई सात साल की बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपित ने बच्ची को रुपये देकर चुप रहने का लालच भी दिया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति का घर के पास ही खेत है। शुक्रवार की शाम को ग्रामीण की सात साल की बेटी खेत की तरफ चली गई। इसी दौरान उसके पीछे पीछे गांव का ही एक युवक भी पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। 

बच्ची ने उसकी हरकतों का विरोध किया। इस पर आरोपित ने जेब से दस रुपये निकालकर बच्ची को दिए, लेकिन बच्ची ने  रुपये नहीं लिए। इस पर आरोपित ने उसे डराया धमकाया। इस पर बच्ची ने शोर मचा दिया। 

शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। परिजनों ने देर शाम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। इंस्पेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले युवक विपिन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सुलह के प्रयास में लगे रहे।

यह भी पढ़ें: ब्यूटी पार्लर जा रही किशोरी का अपहरण, होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: नाबालिग ने रिश्तेदार पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर लॉ छात्रा से दो साल तक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।