विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपेंद्र नेगी अंडर 23 इंडिया कैंप में शामिल, कुहू और रोहन को चांदी

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 30 Jul 2018 10:43 AM (IST)

दून के फुटबाल खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह नेगी का चयन इंडिया अंडर-23 कोचिंग कैंप के लिए हुआ हैं। वहीं, बैडमिंटन में ...और पढ़ें

दीपेंद्र नेगी अंडर 23 इंडिया कैंप में शामिल, कुहू और रोहन को चांदी
दीपेंद्र नेगी अंडर 23 इंडिया कैंप में शामिल, कुहू और रोहन को चांदी

देहरादून, [जेएनएन]: दून के फुटबाल खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह नेगी का चयन इंडिया अंडर-23 कोचिंग कैंप के लिए हुआ हैं। वहीं, बैडमिंटन में कुहू और रोहन की जोड़ी को रजत पदक लेकर संतोष करना पड़ा। 

दून के दीपेंद्र नेगी इंडियन सॉकर लीग (आइएसएल) में केरला ब्लास्टर्स की टीम से खेलते हैं। दिल्ली में 16 अगस्त तक चलने वाले इंडिया अंडर-23 फुटबॉल कोचिंग कैंप के लिए दून के फुटबॉलर दीपेंद्र सिंह नेगी का चयन हुआ हैं। 

दीपेंद्र के पिता वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दीपेंद्र नेगी इंडियन सॉकर लीग आइएसएल में केरला ब्लास्टर्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को दीपेंद्र केरला से दून के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में ही उनके कोच ने फोन पर उन्हें कोचिंग कैंप में चयन होने की जानकारी दी। जिससे वह घर ना आकर सीधे कैंप चले गए। 

दीपेंद्र नेगी स्थानीय कोच वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दीपेंद्र ने 2010 से उनसे कोचिंग लेनी शुरू की थी। इसके बाद 2012 में ट्रायल के बाद एआइएफएफ ऐकेडमी में उनका चयन हुआ। वर्ष 2013 में दीपेंद्र ने एसएएफएफ चैंपियनशिप में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद आइएसएल में केरला ब्लास्टर्स से खेलते हुए 2017 में बेस्ट प्लेयर ऑफ द गेम के अवार्ड नवाजा गया। 

कुहू और रोहन की जोड़ी फाइनल में हारी रूस में 24 से 29 जुलाई तक आयोजित रशियन ओपन के खिताबी मुकाबले में भारत की कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में रशियन व कोरिया की जोड़ी विदिमिर इवानोव और मं क्युंग किम से हारकर भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

रूस में आयोजित रशियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मिश्रित युगल वर्ग के खिताबी मुकाबले में रशियन व कोरिया की जोड़ी ने कुहू और रोहन कपूर की जोड़ी को 17-21 व 19-21 से हराया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में कुहू और रोहन की जोड़ी ने मलेशिया के चेन तंग व येन वी पेक की जोड़ी को हराया था। 

बता दें कि इससे पहले कुहू ने लागोस इंटरनेशनल में मिश्रित युगल वर्ग का खिताब जीता था। कुहू के लगातार शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 

यह भी पढ़ें: जीत के साथ कुहू-रोहन की जोड़ी रशियन ओपन के फाइनल में

यह भी पढ़ें: यूथ ओलंपिक में गोल्ड जीतना अगला 'लक्ष्य'

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में एक माह के भीतर क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों का चयन होगा चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।