विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीत के साथ कुहू-रोहन की जोड़ी रशियन ओपन के फाइनल में

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 29 Jul 2018 09:21 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 07:48 AM (IST)

भारत की कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी ने मिश्रित युगल वर्ग में रूस ओपन टूर सुपर 100 टूर्नामेंट ...और पढ़ें

जीत के साथ कुहू-रोहन की जोड़ी रशियन ओपन के फाइनल में
जीत के साथ कुहू-रोहन की जोड़ी रशियन ओपन के फाइनल में

देहरादून, [जेएनएन]: भारत की कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी ने मिश्रित युगल वर्ग में मलेशियाई जोड़ी को मात देकर रूस ओपन टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के खिताबी दौर में जगह बनाई हैं। वहीं पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा ने 75 हजार डॉलर की इनामी राशि वाले हमवतन खिलाड़ी मिथुन मंजूनाथ को सीधे गेमों में पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

रूस में चल रहे रशियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को भारत के कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी और मलेशिया के टांग जेई और येन वी पेक की जोड़ी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 58 मिनट तक चला। भारतीय जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला सेट 21-19 से अपने नाम किया। उसके बाद मलेशियाई जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी को 11-21 से मात देकर बराबरी कर ली। तीसरे निर्णायक सेट में दोनों टीमों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ।

अंतिम क्षणों में भारतीय जोड़ी ने धैर्य नहीं खोया और 22-20 से सेट जीत कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाते ही देश के लिए रजत पदक पक्का कर लिया हैं। कुहू-रोहन की जोड़ी अब रशियन ओपन मिश्रित युगल वर्ग के खिताब से एक कदम दूर है। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ सचिव बीएस मनकोटि ने बताया कि फाइनल में कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी का सामना रशियन व कोरिया की जोड़ी विदिमिर इवानोव और मं क्युंग किम के साथ होगा।

वहीं चोट से वापसी करने वाले 25 वर्षीय सौरभ ने सेमीफाइनल में 75 हजार डॉलर की इनामी राशि वाले हमवतन खिलाड़ी मिथुन मंजूनाथ को केवल 31 मिनट में 21-9, 21-15 से शिकस्त दी। पुरुष डबल्स में अरुण जॉर्ज और संयम शुक्ला की जोड़ी सेमीफाइनल की बाधा पार नहीं कर सकी और उन्हें कोंस्टानटिन अबरामोव और एलेक्जेंडर जिनचेंको की दूसरी वरीयता प्राप्त स्थानीय जोड़ी से सीधे गेमों में 15-21, 19-21 से हार झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: यूथ ओलंपिक में गोल्ड जीतना अगला 'लक्ष्य'

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में एक माह के भीतर क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों का चयन होगा चुनौती

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के देवेंद्र बिष्ट बने भारतीय फुटबाल टीम के चयनकर्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।