विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून की जसमायरा ने एशियन स्कूल चेस टूर्नामेंट में जीता सोना

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 18 Jul 2018 08:28 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 09:32 PM (IST)

14वें एशियन स्कूल चेस टूर्नामेंट में दून की जसमायरा गुंबर ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। जसमायरा ने ...और पढ़ें

दून की जसमायरा ने एशियन स्कूल चेस टूर्नामेंट में जीता सोना
दून की जसमायरा ने एशियन स्कूल चेस टूर्नामेंट में जीता सोना

देहरादून, [जेएनएन]: 14वें एशियन स्कूल चेस टूर्नामेंट में दून की जसमायरा गुंबर ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। टूर्नामेंट का आयोजन सात से 15 जुलाई के बीच श्रीलंका के एक होटल में किया गया। जसमायरा ने यह गोल्ड अंडर-9 गर्लस कैटेगिरी की टीम इवेंट प्रतिस्पर्धा में जीता। 

जसमायरा दून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी में चौथी कक्षा की छात्रा हैं। जसमायरा के पिता सौरभ गुंबर का दून में यूनिफार्म का बिजनेस है। सौरभ गुंबर ने बताया कि जसमायरा छह साल की उम्र से चेस खेल रही हैं। वह तीन साल से गर्लस ग्रुप और अपनी ऐज कैटेगरी में स्टेट चैंपियन हैं। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जसमायरा की इंटरनेशनल रेटिंग 1023 है। बताया कि यह उनकी बेटी का पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल भी है। इससे पहले भी जसमायरा कई बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी हैं। सौरभ गुंबर ने बेटी की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। 

छोटी उम्र में बिटिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि भारत से 38 गल्र्स और ब्वॉयज की टीम श्रीलंका गई थी। टीम में अंडर-9 के अलावा 11, 13, 15, 17 कैटेगरी के खिलाड़ी भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें: फ्लाईफोट क्लब ने जीता अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में खेल संघों की समस्याओं के समाधान को टोल फ्री नंबर

यह भी पढ़ें: कूह स्पोर्टस को हराकर लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब बना अंडर-14 विजेता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।