विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कूह स्पोर्टस को हराकर लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब बना अंडर-14 विजेता

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 16 Jul 2018 01:07 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 05:28 PM (IST)

अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब ने कूह स्पोर्टस को पांच विकेट से हराकर अंडर-14 ...और पढ़ें

कूह स्पोर्टस को हराकर लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब बना अंडर-14 विजेता
कूह स्पोर्टस को हराकर लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब बना अंडर-14 विजेता

देहरादून, [जेएनएन]: अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब ने कूह स्पोर्टस को पांच विकेट से हराकर अंडर-14 का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अंशुल सजवाण को मैन ऑफ द मैच और अजय कंडारी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

उत्तराखंड यूथ 20-20 क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब और कूह स्पोर्टस के बीच खेला गया।

कूह स्पोट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कमजोर शुरुआत के चलते 23.2 ओवर में पूरी टीम महज 89 रनों पर सिमट गई। जस्सी ने सर्वाधिक 16 और असर खान ने 13 रन बनाए। लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब के हर्ष ने चार, अक्षर और अंशुल ने दो-दो विकेट चटकाए। 

जवाब में लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस ने 29 और अंशुल ने 25 रनों का योगदान दिया। 

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डीएस मान ने विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश रावत, धर्मेंद्र चौहान, जावेद बट्ट, आशुतोष ममगाईं, मोहसिन खान, अरुण पांडे समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट टूर्नामेंट: दून स्ट्राइकर्स और दून राइडर ने जीते मुकाबले

यह भी पढ़ें: अजय के शतक से लिटिल स्टार फाइनल में, कूह स्पोर्टस से होगी भिड़ंत

यह भी पढ़ें: रामराज और माही क्रिकेट ऐकेडमी ने जीते मुकाबले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।