विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लाईफोट क्लब ने जीता अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 17 Jul 2018 01:42 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 08:55 PM (IST)

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में फ्लाईफोट ने जीएसआर को 73 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। दीपक क्षेत्री ...और पढ़ें

फ्लाईफोट क्लब ने जीता अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
फ्लाईफोट क्लब ने जीता अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

देहरादून, [जेएनएन]: अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में फ्लाईफोट ने जीएसआर को 73 रनों से हराकर खिताब जीत लिया।  दीपक क्षेत्री को मैन ऑफ द मैच और अभिषेक बोरा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

उत्तराखंड यूथ 20-20 क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर आयोजित द्वितीय क्रांति देवी मेमोरियल अंडर-16 चैंपियन ट्रॉफी में खिताबी मुकाबला खेला गया। फ्लाईफोट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। दीपक और यश ने 45-45 रनों की पारी खेली। जीएसआर के लिए अनमोल ने दो, हर्ष, शुभांशु और कामेश ने एक-एक विकेट लिया। 

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीएसआर की टीम 21.2 ओवर में 117 रन पर ही सिमट गई। विक्रांत ने 29, शुभांशु ने 16 व अनमोल ने 22 रन बनाए। फ्लाईफोट के गेंदबाज प्रदीप ने तीन, अभिषेक और निर्मल ने दो-दो विकेट झटके। 

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा और पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जावेद बट्ट, आशुतोष ममगाईं, विशाल चौधरी, अनिल उबराल, संजीव वर्मा, पुनीत मेहता समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में खेल संघों की समस्याओं के समाधान को टोल फ्री नंबर

यह भी पढ़ें: कूह स्पोर्टस को हराकर लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब बना अंडर-14 विजेता

यह भी पढ़ें: क्रिकेट टूर्नामेंट: दून स्ट्राइकर्स और दून राइडर ने जीते मुकाबले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।