विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोविंदा ने शूटिंग से फ्री होकर किया देहरादून का रुख, बिताए सुकून के पल

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 07 Aug 2018 08:43 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 08:46 AM (IST)

सुकून के कुछ पल बिताने के लिए बॉलीवुड स्टार गोविंदा देहरादून पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।

गोविंदा ने शूटिंग से फ्री होकर किया देहरादून का रुख, बिताए सुकून के पल
गोविंदा ने शूटिंग से फ्री होकर किया देहरादून का रुख, बिताए सुकून के पल

देहरादून, [जेएनएन]: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा दून में एक दिन बिताने के बाद दिल्ली लौट गए। गोविंदा मौसम का आनंद लेने और सुकून के पल बिताने को दून पहुंचे थे। गोविंदा के दून में होने की भनक मंगलवार को तब लगी, जब वे वापस जाने लगे।

उत्तराखंड में शूटिंग और सुकून के पल बिताने के लिए बॉलीवुड स्टार यहां का अकसर रुख करते हैं। यहां का मौसम और हसीन वादियां उनकी थकान को मिटाकर उन्हें तरोताजा करती है। सोमवार रात गोविंदा भी देहरादून पहुंचे। गोविंदा हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में ठहरे थे। उन्होंने रात इसी होटल में बिताई। क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि गोविंदा की फिल्म की शूटिंग चल रही है। मंगलवार को उनकी शूटिंग नहीं थी। इसलिए वह दून के मौसम का आनंद लेने पहुंचे थे। 

गोविंदा से मिलने उमड़े प्रशंसक

गोविंदा के होटल में होने की जानकारी मिलते ही प्रशंसक होटल के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। सभी उनसे मिलने को बेताब नजर आए। हालांकि गोविंदा किसी से नहीं मिले। उन्होंने प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 

रजनीकांत ने फिल्म की शूटिंग के साथ बिताए सुकून के पल  

हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने भी उत्तराखंड के मसूरी में सुकून भरे पल बिताए। दरअसल, रजनीकांत यहां अपनी एक तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। उन्हें यहां का मौसम और यहां के लोग बेहद पसंद आए। मसूरी की हसीन वादियों में उन्होंने होटल कर्मियों के साथ कुछ शानदार पल बिताए। रजनीकांत की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  

यह भी पढ़ें: तो दून में शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे सुपरस्टार रजनीकांत

यह भी पढ़ें: दून की खूबसूरती और मेजबानी के कायल हुए सुपरस्टार रजनीकांत

यह भी पढ़ें: सुपस्टार रजनीकांत बोले, मेरे जीवन में गुरु का रहा है विशेष स्थान