विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लाइफॉट क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बड़ी जीत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 23 Jun 2018 01:44 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 05:19 PM (IST)

अंडर-16 सैफरॉन लीफ क्रिकेट ट्रॉफी में फ्लाइफॉट क्लब ने आसिमा क्लब को हराया। वहीं स्टार क्रिकेट क्लब ने दून स्टनर को मात दी।

फ्लाइफॉट क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बड़ी जीत
फ्लाइफॉट क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बड़ी जीत

देहरादून, [जेएनएन]: अंडर-16 सैफरॉन लीफ क्रिकेट ट्रॉफी में फ्लाइफॉट क्लब ने आसिमा क्लब को हराया। वहीं स्टार क्रिकेट क्लब ने दून स्टनर को मात दी।

उत्तराखंड यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में पहला मैच फ्लाइफॉट क्रिकेट क्लब और आसिमा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। फ्लाइफॉट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 218 रन बनाए। 

सलामी बल्लेबाज अभिषेक बोरा ने 88 रन और फर्सट डाउन पर आए इशाग्र जगूड़ी ने 75 रनों की शानदार पारी खेली। 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आसिमा क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही। फ्लाइफॉट की धारदार गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजों की बिलकुल चली नहीं। 

कन्हैया की अर्धशतकीय पारी के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक भी नहीं पाया। महज 134 के स्कोर पर आसिमा क्लब की टीम ऑल आउट हो गई।

वहीं, दूसरे मैच में दून स्टनर व स्टार क्रिकेट क्लब की भिड़ंत हुई। इसमें दून स्टनर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। आसिन ने सर्वाधिक 56 रनों का योगदान दिया। स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल ने चार विकेट लिए। 

जवाब में स्टार क्रिकेट क्लब ने छह विकेट के नुकसान पर 193 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें सलामी बल्लेबाज शिवम ने 75 रनों की अहम पारी खेली। मध्यक्रम के बल्लेबाज सौरव ने 34 रनों का योगदान दिया और टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटे-छोटे स्कोर के योगदान से टीम जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें: ट्रेड्स कप हॉकी में फाइनल में पहुंची करनाल की टीम

यह भी पढ़ें: तनुजा और दिनेश बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता

यह भी पढ़ें: सुपर ओवर तक पहुंचे मुकाबले में जीती मुरादाबाद की टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।