विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटर जोनल वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी शामिल

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 16 May 2019 12:59 PM (IST)

नेशनल क्रिकेट ऐकेडमी की ओर से आयोजित होने वाले इंटर जोनल वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

इंटर जोनल वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी शामिल
इंटर जोनल वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी शामिल

देहरादून, जेएनएन। नेशनल क्रिकेट ऐकेडमी की ओर से आयोजित होने वाले इंटर जोनल वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पांचों खिलाड़ी नागालैंड में चल रहे जोनल क्रिकेट कैंप में प्रशिक्षण ले रहे है।

नेशनल क्रिकेट ऐकेडमी एनसीए के तत्वाधान में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इंटर जोनल वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 19 मई से आठ जून तक किया जा रहा है। सूरत में होने वाले टूर्नामेंट में उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम के पांच खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। 

उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी के मैनेजर क्रिकेट ऑपरेशन अमित पांडे ने बताया कि उत्तराखंड अंडर-19 टीम के आर्य सेठी, अवनीष सुधा, अखिल सिंह रावत, सौरभ जोशी व हरमन सिंह का चयन इंटर जोनल वन-डे टूर्नामेंट के लिए हुआ है। 

बताया कि चयनित पांचों खिलाड़ी नागालैंड के दीमापुर में चल रहे कैंप में बीसीसीआइ के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण ले रहें है। उन्होंने बताया कि 16 मई को कैंप खत्म होगा। जिसके बाद वह सीधे सूरत में टूर्नामेंट खेलने के लिए रवाना होंगे। 

बताया कि टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर बीसीसीआइ के चयनकर्ताओं की नजर रहेगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी इंडिया अंडर-19 कैंप के लिए चयनित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप 17 से, हर टीम में होंगे नौ रणजी खिलाड़ी

यह भी पढ़ें: इस सत्र में भी यूसीसीसी ही करेगी उत्तराखंड में क्रिकेट का संचालन

यह भी पढ़ें: दून के अभिमन्यु ईश्वरन का इंडिया ए टीम में चयन

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।