विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस सत्र में भी यूसीसीसी ही करेगी उत्तराखंड में क्रिकेट का संचालन

By Edited By:
Published: Wed, 15 May 2019 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 11:22 AM (IST)

उत्तराखंड में क्रिकेट संचालन के लिए बनी उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी (यूसीसीसी) आने वाले सत्र में भी क्रिकेट गतिविधियों का संचालन कर सकती है।

इस सत्र में भी यूसीसीसी ही करेगी उत्तराखंड में क्रिकेट का संचालन
इस सत्र में भी यूसीसीसी ही करेगी उत्तराखंड में क्रिकेट का संचालन

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में क्रिकेट संचालन के लिए बनी उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी (यूसीसीसी) आने वाले सत्र में भी क्रिकेट गतिविधियों का संचालन कर सकती है। 22 फरवरी को हुई बैठक के कार्यवृत्त में बीसीसीआइ ने साफ किया है कि अगर चारों संघ एकजुट नहीं हुए तो इस सत्र में भी यूसीसीसी का कार्यकाल जारी रहेगा। 

उत्तराखंड में क्रिकेट संघों में छिड़ी कुर्सी की लड़ाई से राज्य के खिलाड़ी व क्रिकेट प्रेमी भली-भाति वाकिफ हैं। सत्र 2018-19 में प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने प्रदेश के क्रिकेटरों के भविष्य पर छाये संकट को देखते हुए उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी का गठन किया और बीसीसीआइ के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के द्वार खोल दिए थे। 

सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों व राज्य सरकार के सदस्य को कमेटी में शामिल करते हुए प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी को इसका संयोजक बनाया गया। कमेटी का एक साल पूरा होने से पहले बीसीसीआइ ने 22 फरवरी को प्रदेश की चारों क्रिकेट एसोसिएशनों के साथ बातचीत कर एकजुट होकर नई फेडरेशन बनाने का प्रस्ताव दिया था। सीओए ने फेडरेशन को मान्यता देने की बात भी कही थी।

इसके बावजूद तमाम प्रयासों के बावजूद क्रिकेट संघ अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे हैं। जो कि राज्य क्रिकेट को पूर्ण मान्यता से दूर ले जा सकता है। बीसीसीआइ ने 22 फरवरी को दिल्ली में हुई बैठक का कार्यवृत्त जारी कर दिया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर राज्य की चारों एसोसिएशन एकजुट नहीं होती हैं तो उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी द्वारा उत्तराखंड में क्रिकेट का संचालन जारी रखा जाएगा। 

कमेटी समन्वयक को होगा वोटिंग का अधिकार सितंबर में बीसीसीआइ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। इसमें सभी राज्यों की एसोसिएशन के सदस्य वोट करेंगे। अगर उत्तराखंड में चारों एसोसिएशन एकजुट होकर नई फेडरेशन नहीं बनाते हैं तो बीसीसीआइ यूसीसीसी को राज्य में क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी सौंप देगी। क्रिकेट जानकारों के मुताबिक राज्य में क्रिकेट का संचालन कर रही कमेटी के समंवयक उत्तराखंड क्रिकेट की तरफ से वोट करेंगे।

यह भी पढ़ें: दून के अभिमन्यु ईश्वरन का इंडिया ए टीम में चयन

यह भी पढ़ें: ओपन ट्रायल से चुनी जाएगी गोल्ड कप की उत्तराखंड टीम, पढ़िए क्रिकेट की खबरें

यह भी पढ़ें: दून डिफेंस ऐकेडमी ने जीएसआर क्रिकेट ऐकेडमी को चार विकेट से हराया

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।