विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून के अभिमन्यु ईश्वरन का इंडिया ए टीम में चयन

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 15 May 2019 09:41 AM (IST)

बीसीसीआई ने श्रीलंका ए व वेस्टइंडीज ए टीम के साथ होने वाली वन डे व मल्टी डे सीरीज के लिए ...और पढ़ें

दून के अभिमन्यु ईश्वरन का इंडिया ए टीम में चयन
दून के अभिमन्यु ईश्वरन का इंडिया ए टीम में चयन

देहरादून, जेएनएन। देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन का चयन इंडिया ए टीम में हुआ है। बीसीसीआई ने श्रीलंका ए व वेस्टइंडीज ए टीम के साथ होने वाली वन डे व मल्टी डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है। इसमें दून के अभिमन्यु का नाम भी शामिल है।

देहरादून के राजपुर रोड निवासी अभिमन्यु ईश्वरन इंडिया ए टीम से खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई ने भारत में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम का चयन कर लिया है। इसमे दून के अभिमन्यु ईश्वरन का चयन छह से 15 जून तक होने वाली वन डे मैचों की सीरीज के लिए हुआ है। जिसके तीन मैच हुबली और अन्य दो बेलगाम में खेले जाएंगे। 

इसके अलावा वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली इंडिया ए टीम में भी अभिमन्यु को जगह मिली है। वेस्टइंडीज ए के साथ तीन मल्टी डे सीरीज खेली जानी है। इसमे अभिमन्यु को पहले और दूसरे मैच की टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज चुना गया है। अभिमन्यु इससे पहले भी इंडिया ए का प्रतिनिधित्व कर चुके है।

उत्तराखंड के मनीष पांडे और ऋषभ पन्त को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज में शामिल किया गया है। इसकी कमान भी मनीष पांडे को सौंपी गयी है, जबकि पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल है।

जोनल क्रिकेट कैंप में उत्तराखंड की छह महिला खिलाड़ी

उड़ीसा के भुवनेश्वर में शुरू हुए जोनल क्रिकेट कैंप में उत्तराखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की छह खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। 13 मई से शुरू हुए इस कैंप में छह जून तक बीसीसीआइ के प्रशिक्षकों की मौजदूगी में खिलाड़ियों के हुनर को निखारा जाएगा।

बीसीसीआइ के घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करने का फल उत्तराखंड की महिला क्रिकेटरों को भी मिलने लगा है। घरेलू सत्र की समाप्ति के बाद उत्तराखंड की छह महिला क्रिकेटरों का चयन जोनल क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है। इससे पहले उत्तराखंड अंडर-19 पुरुष टीम के छह खिलाड़ी भी जोनल कैंप में चयनित हुए थे। 

उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी के मैनेजर क्रिकेट ऑपरेशन अमित पांडे ने बताया कि 13 मई से छह अप्रैल तक नेशनल क्रिकेट ऐकेडमी के तत्वावधान में उड़ीसा के भुवनेश्वर में जोनल क्रिकेट कैंप का आयोजन हो रहा है। इसमे उत्तराखंड महिला अंडर-19 टीम के खिलाड़ी राधा चंद, राघवी बिष्ट, डिंपल कंडारी, कंचन परिहार, निशा मिश्रा व पूजा राज का चयन हुआ है। 

अमित ने बताया कि उत्तराखंड महिला टीम ने पहली बार बीसीसीआइ के घरेलू सत्र में खेलते हुआ शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बीसीसीआइ के चयनकर्ता खासा प्रभावित हुए। इसी का नतीजा है कि उत्तराखंड की खिलाड़ियों को कैंप में शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें: ओपन ट्रायल से चुनी जाएगी गोल्ड कप की उत्तराखंड टीम, पढ़िए क्रिकेट की खबरें

यह भी पढ़ें: दून डिफेंस ऐकेडमी ने जीएसआर क्रिकेट ऐकेडमी को चार विकेट से हराया

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया टी-20 चैंपियन ट्रॉफी में तनुष और हिमालयन ऐकेडमी ने जीते मुकाबले

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।