लाजवाब! मंडुए से बनाया विशालकाय केक, लंबार्इ जान दंग रह जाएंगे आप
राजधानी देहरादून स्थित आइएचएम ने मंडुए का 63.5 फीट लंबे केक बनाया है। जो खाने में बेहद स्वादिष्ट है। ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट देहरादून (आइएचएम) ने मंडुए से खास केक तैयार किया है, जिसकी लंबाई 63.5 फीट है। मंडुए से बने केक का स्वाद कई नामचीन रेस्टोरेंट मालिको को भी भा रहा है। जाहिर है कि इस खास प्रयोग से पहाड़ी उत्पाद मंडुए को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। बुधवार को आइएचएम (गढ़ी कैंट) में विश्व खाद्य दिवस पर 63.5 फीट लंबे केक का अनावरण किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी ने आइएचएम के इस प्रयास की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मंडुआ अपने स्वाद और पौष्टिकता के कारण अन्य उत्पादों से विशेष है। आइएचएम के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीप खन्ना ने बताया कि केक को बनाने में सात प्रशिक्षक और 20 छात्र शामिल रहे। इस अवसर पर पर्यटन उपनिदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, आइएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. विनय राणा, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. ताहिर सूफी, आइएचएम विभागाध्यक्ष मुकुल डिमरी उपस्थित रहे।

केक में प्रयुक्त सामग्री
30 किलो मंडुआ, 30 किलो मैदा, 45 किलो मिक्स फ्रूट जैम, 35 किलो डार्क चॉकलेट, 35 किलो व्हाइट चॉकलेट, 10 लीटर दूध, 10 लीटर अमूल क्रीम, 10 किलो आइसिंग शुगर, 40 किलो चीनी, 12 किलो फांडेंट, 1500 अंडे, 12 किलो अमूल बटर, 40 लीटर रिच क्रीम, 10 लीटर अमूल क्रीम, 8 किलो कोकोनट पाउडर।
रिकॉर्ड में दर्ज होगा केक
डॉ. जगदीप खन्ना ने कहा कि अभी तक मंडुए का प्रयोग केक में नहीं हुआ है। इसलिए वे इस 63.5 फीट लंबे केक को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराएंगे। बताया कि 2017 में 24 फीट लंबी व 22.3 फीट चौड़ा सैंडविच रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। 2016 में 55 फीट लंबे केक में गंगा का उद्गम से लेकर समुद्र में विलय तक का दृश्य दिखाया गया था। यह भी रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।
बाजार में भी मिलेगा मंडुए का केक
आइएचएम ने इस केक को लेकर कई नामचीन रेस्टोरेंट के स्वामियों से भी संपर्क किया है। उन्हें केक का स्वाद बेहद पंसद आया है। उनकी ओर से इस केक को बनाने की विधि भी जानी गई और उन्होंने जल्द इसे रेस्टोरेंट में शामिल करने की बात भी कही।
मंडुए की खासियत
मंडुआ स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। ये औषधीय गुणों से भरपूर है। सर्दियों में मंडुआ न सिर्फ शरीर को गर्माहट पहुंचाता है बल्कि कर्इ पोषक तत्वों की पूर्ति भी करता है। मंडुए की रोटी और हरा साग शरीर को कर्इ तरह के फायदे पहुंचाने के साथ ही बेहद स्वादिष्ट होता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।