विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में दिखा डांस प्लस ऑडिशन का फीवर, भाग्य आजमाने पहुंचे लोग

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 10 Aug 2018 03:26 PM (IST)

देहरादून में रिएलिटी शो डांस प्लस सीजन-4 के ऑडिशन हुए। शो में अपना हुनर दिखाने की उम्मीद से दूर-दराज के इलाकों से लोग अपना भाग्य आजमाने पहुंचे।

देहरादून में दिखा डांस प्लस ऑडिशन का फीवर, भाग्य आजमाने पहुंचे लोग
देहरादून में दिखा डांस प्लस ऑडिशन का फीवर, भाग्य आजमाने पहुंचे लोग

देहरादून, [जेएनएन]: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो डांस प्लस सीजन-4 के दून में ऑडिशन हुए। शो में अपना हुनर दिखाने की उम्मीद से दूर-दराज के इलाकों से लोग अपना भाग्य आजमाने पहुंचे। उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों के साथ ही हरियाणा, जम्मू, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के हजारों प्रतिभागी ऑडिशन देने पहुंचे।

ब़ुधवार को टर्नर रोड स्थित स्कूल में 640 लोगों ने ऑडिशन दिए, जिसमें से दो राउंड की चयन प्रक्रिया के बाद केवल छह लोगों का । एक रात पहले ही ही कई प्रतिभागी अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ ऑडिशन के लिए पहुंच गए थे। ऑडिशन के दौरान सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे युवा एक दूसरे के साथ अपने डांस स्टेप और स्टंट का प्रदर्शन करते नजर आए।

शो के मैनेजमेंट कंपनी के हैड हितेश पंवार ने बताया कि 14 शहरों में सीजन-4 के ऑडिशन हो रहे हैं, जिनमें जम्मू, चंडीगढ़, जयपुर में ऑडिशन हो चुके हैं। देहरादून और लखनऊ के ऑडिशन एक ही दिन हुए। शो में एकल, युगल और समूह वर्ग में वर्ष आठ से 35 वर्ष तक के लोग भाग कर सकते हैं। चयनित लोगों को दिल्ली राउंड और उसके बाद मुंबई राउंड को पार करना होगा। उसके बाद टीवी राउंड में उन्हें मौका मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें: बाहुबली के निर्देशक एसएस राजमौली उत्तराखंड में करेंगे शूटिंग, लोकेशन की तलाश शुरू

यह भी पढ़ें: गोविंदा ने शूटिंग से फ्री होकर किया देहरादून का रुख, बिताए सुकून के पल

यह भी पढ़ें: तो दून में शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे सुपरस्टार रजनीकांत