विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 31 मार्च है अंतिम तिथि

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 02 Jan 2020 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 08:52 PM (IST)

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-2020 (क्लैट) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा देश के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 31 मार्च है अंतिम तिथि
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 31 मार्च है अंतिम तिथि

देहरादून, जेएनएन। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-2020 (क्लैट) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा देश के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर एनएलयू में प्रवेश दिया जाएगा। लॉ में कॅरियर बनाने के इच्छुक 12वीं पास या 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्र 31 मार्च तक क्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यूजी कोर्स में दाखिले के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के वह छात्र अर्ह होंगे, जिन्होंने 45 फीसद अंकों के साथ 12वीं की है। अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों के लिए न्यूनतम 40 फीसद अंक की बाध्यता है।

प्रश्नों की संख्या घटकर 150 हुई

क्लैट में प्रश्नों की संख्या 200 से घटाकर 150 कर दी गई है। लेकिन, समय में बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह 120 मिनट ही रहेगा। इससे परीक्षार्थियों को हर प्रश्न हल करने के लिए अधिक समय मिलेगा। सही जवाब पर अभ्यर्थी को एक अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। लॉ प्रेप के निदेशक एसएन उपाध्याय के अनुसार एलएलबी कोर्स के लिए होने वाले टेस्ट में कंप्रीहेंशन बेस्ड प्रश्न होंगे। इसमें क्वांटेटिव टेक्निक्स, करेंट अफेयर्स, इंग्लिश लैंग्वेज, लीगल व लॉजिकल रीजनिंग शामिल है। जो छात्र क्लैट के पुराने प्रश्न पत्र लेना चाहते हैं, उन्हें प्रति प्रश्न पत्र 500 रुपये खर्च करने होंगे।  

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/दिव्यांग/अन्य पिछड़ा वर्ग: चार हजार रुपये
  • एससी/एसटी/बीपीएल: साढ़े तीन हजार रुपये 

ऑनलाइन आवेदन में यह जरूरी

  • सामने से ली गई फोटो
  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
  • एससी, एसटी, ओबीसी का प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • बीपीएल श्रेणी का प्रमाण पत्र

(सभी दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने होंगे)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: एक जनवरी
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च
  • परीक्षा की तिथि: 10 मई
  • आंसर-की जारी होने की तिथि: 11 मई
  • आंसर-की पर आपत्तियां: 12 से 15 मई
  • फाइनल आंसर-की जारी: 18 मई
  • रिजल्ट: 24 मई 2020

यह भी पढ़ें: बीएड कॉलेजों को राहत, अब 23 तक भर सकेंगे पीएआर, पढ़िए पूरी खबर

 यह है आवेदन की वेबसाइट: 

consortiumofnlus.ac.in

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब बदलेगी तस्वीर, उच्च शिक्षा में बढ़ी रोजगार की धमक

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-2020 (क्लैट) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा देश के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।