विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का ने जीता अंडर-17 आयुवर्ग में बैडमिंटन का खिताब

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 21 Jun 2018 10:01 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 09:50 PM (IST)

पांचवें कार्लटन आरजी मेमोरियल प्राइज मनी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट के बालिका अंडर-17 एकल वर्ग का खिताब अनुष्का जुयाल ने अपने नाम किया।

अनुष्का ने जीता अंडर-17 आयुवर्ग में बैडमिंटन का खिताब
अनुष्का ने जीता अंडर-17 आयुवर्ग में बैडमिंटन का खिताब

देहरादून, [जेएनएन]: पांचवें कार्लटन आरजी मेमोरियल प्राइज मनी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट के बालिका अंडर-17 एकल वर्ग का खिताब अनुष्का जुयाल ने अपने नाम किया।

बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में चल रहे टूर्नामेंट में एकल और युगल वर्ग के मुकाबले हुए। फाइनल मैच में अनुष्का ने समृद्धि तिवारी को सीधे सेटों में 21-26 और 21-16 से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। 

बालक अंडर-17 एकल वर्ग में अक्षत नेगी ने धनवंतरी को 22-20, 21-15 और शुभम हमाल ने तुषार पाल को 21-13, 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

वहीं, बालिका अंडर-15 एकल वर्ग में अनुष्का जुयाल ने आस्था भोरे को 21-9, 21-11 और समृद्धि तिवारी ने सौम्या सिंह को 23-21, 13-21 और 22-20 से हराकर अगले चरण के लिए जगह बनाई। 

बालक अंडर-15 युगल में तुषार पाल व प्रतीक ने प्रशांत व मयंक की जोड़ी को 21-15, 21-16 और प्रियांशु व सक्षम ने देवांश व अमित की जोड़ी को 21-15, 16-21 व 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

यह भी पढ़ें: प्रदेश की फुटबाल एसोसिएशन को लागू करना होगा नेशनल स्पो‌र्ट्स कोड

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में क्रिकेट संचालन को दो संस्थानों ने कंसेंसस कमेटी के लिए भेजे नाम

यह भी पढ़ें: ट्रेड्स कप में जालंधर व लखनऊ ने जीते मुकाबले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।