विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का, अक्षिता और अक्षत ने जीता बैडमिंटन का खिताब

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 24 Jun 2018 03:52 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 09:12 PM (IST)

कार्लटन आरजी मेमोरियल प्राइज मनी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट में अनुष्का जुयाल, अक्षत नेगी और अक्षिता मनराल ने अपने-अपने वर्गों में जीत दर्ज कर खिताब कब्जाया।

अनुष्का, अक्षिता और अक्षत ने जीता बैडमिंटन का खिताब
अनुष्का, अक्षिता और अक्षत ने जीता बैडमिंटन का खिताब

देहरादून, [जेएनएन]: कार्लटन आरजी मेमोरियल प्राइज मनी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट में अनुष्का जुयाल, अक्षत नेगी और अक्षिता मनराल ने अपने-अपने वर्गों में जीत दर्ज कर खिताब कब्जाया। 

परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल में चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को विभिन्न वर्गों के खिताबी मुकाबले खेले गए। बालिका अंडर-10 में एकल वर्ग में अक्षिता मनराल ने श्रीजा तिवारी को 21-12, 21-9 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-13 एकल वर्ग में ईशान नेगी ने सूर्याक्ष रावत को 21-19, 21-16 से पराजित कर खिताब जीता। बालिका वर्ग में अनुष्का जुयाल ने समृद्धि तिवारी को 21-15, 21-18 से शिकस्त देकर खिताब कब्जाया।

युगल वर्ग में हेमंत व जिनपॉल ने सूर्याक्ष व अभय की जोड़ी को 20-22, 21-16, 22-20 से हराकर फाइनल जीता। बालक अंडर-19 एकल वर्ग में अक्षत नेगी ने तुषार बब्बर को 21-16, 16-21, 21-8 से हराकर खिताब जीता। समापन पर मुख्य अतिथि बलूनी क्लासेज के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ सुशील सिंह राणा, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दिनेश कुमार, संयुक्त निदेशक खेल धमेंद्र भट्ट, जिला क्रीडा अधिकारी राजेश ममगाई, हरिओम त्रिपाठी, तरन काला, प्रवीन जुयाल, सतीश लोधी, तकनीकी निदेशक दीपक रावत, उपक्रीडा अधिकारी दिनेश असवाल, नवनीत सेठी, मलय तिवारी, प्रवीन लिंगवाल, रामा पंत, अमृतपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: फ्लाइफॉट क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बड़ी जीत

यह भी पढ़ें: ट्रेड्स कप हॉकी में फाइनल में पहुंची करनाल की टीम

यह भी पढ़ें: तनुजा और दिनेश बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।