विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षिता मनराल और श्रीजा तिवारी बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 18 Jun 2018 09:09 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 09:43 PM (IST)

प्राइज मनी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर-10 बालक वर्ग में रुद्रांश जोशी, वेदांश नेगी और बालिका वर्ग में अक्षिता मनराल, श्रीजा तिवारी ने फाइनल में प्रवेश किया।

अक्षिता मनराल और श्रीजा तिवारी बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे
अक्षिता मनराल और श्रीजा तिवारी बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे

देहरादून, [जेएनएन]: स्पोर्टस एंड एजुकेशनल प्रमोशनल सोसायटी की ओर से पांचवें कार्लटन आरजी मेमोरियल प्राइज मनी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। जिसमें अंडर-10 के बालक वर्ग में रुद्रांश जोशी, वेदांश नेगी और बालिका वर्ग में अक्षिता मनराल, श्रीजा तिवारी ने फाइनल में प्रवेश किया।

बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल परेड ग्राउंड में अंडर-10 के बालक-बालिका और अंडर-13 के बालिका वर्ग के एकल मुकाबले खेले गए। अंडर-10 में अक्षिता मनराल ने अश्मिता चौहान को सीधे सेटों में 15-10 व 15-9 और श्रीजा तिवारी ने स्नेहा रावत को 15-6, 15-8 से हराया। 

बालक वर्ग में रुद्रांश जोशी ने यश डिमरी को 15-13, 15-5 और वेदांश नेगी ने यशोधन को 15-9, 15-14 से हराकर खिताबी दौड़ में जगह बनाई। 

वहीं, बालिका अंडर-13 एकल वर्ग में समृद्धि तिवारी ने सान्वी नेगी को 31-8 और अनुष्का जुयाल ने सिद्धि रावत को 31-20 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

इससे पूर्व मुख्य अतिथि दून डिफेंस ऐकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। सतीश लोधी ने मुख्य रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान समाजसेवी इंदर राज क्षेत्री, राज क्षेत्री, तरन काला, संयुक्त निदेशक खेल डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नवनीत सेठी, किरन शाह, प्रीत बिंद, अनूप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: आखिरी ओवर में बढ़ा रोमांच, पौड़ी को मिली खिताबी जीत

यह भी पढ़ें: ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ व झांसी ने जीते अपने मुकाबले

यह भी पढ़ें: बिन फुटबाल के तैयार कर रहे हैं व‌र्ल्ड कप के लिए खिलाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।