विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरी ओवर में बढ़ा रोमांच, पौड़ी को मिली खिताबी जीत

By Edited By:
Published: Sat, 16 Jun 2018 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 09:00 PM (IST)

पौड़ी ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में देहरादून ब्लू को शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांच भरा था।

आखिरी ओवर में बढ़ा रोमांच, पौड़ी को मिली खिताबी जीत
आखिरी ओवर में बढ़ा रोमांच, पौड़ी को मिली खिताबी जीत

देहरादून, [जेएनएन]: इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में पौड़ी ने मेजबान देहरादून ब्लू को एक विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। आखिरी ओवर तक चला यह खिताबी मुकाबला अंत तक दोनों टीमों के बीच फंसा रहा। देहरादून ब्लू के फील्डरों ने आसान कैच गंवाकर मैच खो दिया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब पौड़ी के अजीत रावत को मिला। 

उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पौड़ी और देहरादून ब्लू के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। देहरादून ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। विजय सिंह ने 101 रनों की शानदार पारी खेली। मोहित हांडा ने भी 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। पौड़ी की ओर से अजीत रावत ने तीन विकेट लिए। 

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौड़ी की टीम की शुरुआत शानदार रही। नीरज सिंह की 79 रनों की पारी से टीम मजबूत स्थिति में पहुंची। लेकिन, नीरज के आउट होते ही लगातार तीन विकेट गिर गए। अजीत रावत ने 45 रनों का अहम योगदान दिया। इसी बीच देहरादून ब्लू की टीम ने पांच कैच छोड़े, जिससे मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। रोमांच भरे मैच में आखिरी ओवर में देहरादून ब्लू को जीतने के लिए एक विकेट की जरूरत थी, लेकिन पौड़ी की जोड़ी लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही। 

मुख्य अतिथि उत्तराखंड जलविद्युत निगम के डायरेक्टर (ऑपरेशन) पुरुषोत्तम सिंह ने विजेता पौड़ी एवं उप विजेता देहरादून ब्ल्यू को ट्रॉफी प्रदान की। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। 

इन्हें मिले खिताब 

मैन ऑफ द मैच-नीरज सिंह (पौड़ी) 

बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट- भरतवीर (देहरादून ब्लू) 

बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट-समीर शर्मा(देहरादून ब्लू) 

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-अजीत रावत (पौड़ी)

यह भी पढ़ें: ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ व झांसी ने जीते अपने मुकाबले

यह भी पढ़ें: बिन फुटबाल के तैयार कर रहे हैं व‌र्ल्ड कप के लिए खिलाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।