विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चमोली में कल्पगंगा लघु जल विद्युत परियोजना की टरबाइन का नोजल फटा, एक की मौत

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 03 Aug 2019 07:30 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 03 Aug 2019 08:08 PM (GMT+05:30)

मरम्मत कार्य के दौरान जल विद्युत परियोजना की टरबाइन का नोजल फटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं।

चमोली में कल्पगंगा लघु जल विद्युत परियोजना की टरबाइन का नोजल फटा, एक की मौत
चमोली में कल्पगंगा लघु जल विद्युत परियोजना की टरबाइन का नोजल फटा, एक की मौत

जोशीमठ, जेएनएन। लघु जल विद्युत परियोजना में मरम्मत कार्य के दौरान टरबाइन का नोजल फटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। इनमें तीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।  

लघु जल विद्युत निगम की उर्गम के सलना गांव में कल्प गंगा पर तीन किलोवाट की परियोजना है। इसमें कुछ दिनों से खराबी आई हुई थी। इसे दुरुस्त करने के लिए पांच सदस्यीय टीम यहां पहुंची। शनिवार को टीम और एक स्थानीय ऑपरेटर परियोजना की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। दोपहर करीब पौने बारह बजे टरबाइन का नोजल अचानक फट गया। इससे पावर हाउस में पानी के तेज बहाव के साथ-साथ सिल्ट भी आ गई। 

पानी का बहाव इतना तेज था कि इससे पावर हाउस की दीवार टूट गई। पानी के फोर्स की चपेट में आने से मरम्मत कार्य कर रहे छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया, वहां 38 वर्षीय दिनेश कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह हरिद्वार जिले के रुड़की का रहने वाला था।

अन्य घायलों विवेक शर्मा पुत्र दलीप कुमार निवासी कनखल हरिद्वार, कमल कुमार पुत्र अशोक कुमार कुहाल, भरत सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी भेटा जोशीमठ, मनोज कुमार पुत्र उमेश चन्द्र निवासी रानीपुर हरिद्वार, रविन कुमार पुत्र मनेपाल सिंह निवासी मिर्जापुर यूपी  शामिल हैं। इनमें भरत सिंह, विवेक शर्मा और मनोज कुमार को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर में आग लगने से महिला समेत सात मजदूर झुलसे Dehradun News

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी के खरसाली में गैस सिलेंडर फटने से रसोईघर और कमरे का सामान जला

यह भी पढ़ें: फैक्ट्री मालिक के घर में लगी आग, लाखों का सामान जला Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप