विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तरकाशी के खरसाली में गैस सिलेंडर फटने से रसोईघर और कमरे का सामान जला

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 15 Jul 2019 01:34 PM (IST)

यमुना के शीतकालीन पड़ाव स्थल खरसाली गांव में एक घर की रसोईघर में गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। ...और पढ़ें

उत्तरकाशी के खरसाली में गैस सिलेंडर फटने से रसोईघर और कमरे का सामान जला
उत्तरकाशी के खरसाली में गैस सिलेंडर फटने से रसोईघर और कमरे का सामान जला

उत्तरकाशी, जेएनएन। यमुना के शीतकालीन पड़ाव स्थल खरसाली गांव में एक घर की रसोईघर में गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान परिवार का कोई सदस्य रसोईघर में नहीं था। आग की चपेट में आने से एक बछिया की भी मौत हो गई। 

हादसा रतनमणी उनियाल के घर में देर रात हुआ। उस समय परिवार के लोग दूसरे कमरों में थे। रसोई गैस का सिलेंडर फटने के साथ जोरदार धमाका हुआ। इसके परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल गए। 

आग से एक कमरे के साथ ही रसोईघर और गोशाला को नुकसान पहुंचा। इस दौरान झुलसने से एक बछिया की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि क्षति का आंकलन करने के लिए राजस्व टीम मौके पर गई है।

यह भी पढ़ें: फैक्ट्री मालिक के घर में लगी आग, लाखों का सामान जला Dehradun News

यह भी पढ़ें: आग में फंसे परिवार के चार सदस्य, जान पर खेल पुलिस ने बचाई जान

यह भी पढ़ें: परिवार के सदस्य सो रहे थे आंगन में, आग से घर का सामान हुआ राख