विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, IMD के रेड अलर्ट के पूर्वानुमान के बाद जिलाधिकारी का फैसला

Published: Mon, 01 Jul 2024 10:30 PM (IST)

उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में मानसून ने दस्तक दे दिया है। मानसून के दस्तक देने से जहां एक तरफ ...और पढ़ें

उत्तराखंड के इस जिले में भारी बारिश के अलर्ट के बाद स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड के इस जिले में भारी बारिश के अलर्ट के बाद स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित

HighLights

  1. बागेश्वर में मौसम विभाग का रेड अलर्ट
  2. रेड अलर्ट के बाद स्कूल प्रशासन ने लिया फैसला
  3. 1 से 12 तक के स्कूल रहेंगे बंद

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कक्षा एक से 12 वीं तथा आंगनबाड़ी केंद्र मंगलवार को बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय बंद रहेंगे।

मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान अनुसार जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा, कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना है। जिसके कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है।

स्कूलों को बंद करने के आदेश

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दो जुलाई यानी मंगलवार को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा एक से 12 तक), आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बाढ़ जैसी स्थिति? भाजपा सरकार पर भड़की कांग्रेस, मानसून की पहली बौछार ने बड़े दावों की खोली पोल

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: सुनो पर्यटकों! अब उत्तराखंड में जमकर होगी बारिश, देहरादून समेत छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट