यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड में बाढ़ जैसी स्थिति? भाजपा सरकार पर भड़की कांग्रेस, मानसून की पहली बौछार ने बड़े दावों की खोली पोल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने रविवार को बल्लूपुर चौक स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। दो घंटे की वर्षा से शहर में शनिवार को जगह-जगह जलभराव ने आपदा प्रबंधन विभाग की आपदा व जलभराव से निपटने की तैयारियों की पोल खोल दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने रविवार को बल्लूपुर चौक स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, पौड़ी और हल्द्वानी समेत अनेक जगहों पर वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।
हरिद्वार में सूखी नदी में खड़े दर्जनों वाहन बहकर गंगा में पहुंच गए। धस्माना ने कहा कि देहरादून के कई हिस्से एक घंटे से कम की वर्षा में जलमग्न हो गए, जबकि मई से ही कांग्रेस द्वारा सरकार, शासन, जिला प्रशासन व नगर निगम से यह मांग की जा रही थी कि मानसून आने से पहले नुकसान व जलभराव की समस्या के समाधान को एजेंसियां तैयार रहें।
जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
इस पर सरकार, आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन व नगर निगम बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, लेकिन मानसून की पहली बौछार ने ही इनकी सारी तैयारियों की पोल खोल दी। राजपुर रोड, हरिद्वार रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार बाईपास, जीएमएस रोड समेत शहर के भीतरी हिस्सों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई है। इसके लिए सरकार को जिम्मेदारों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें -
