विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: सुनो पर्यटकों! अब उत्तराखंड में जमकर होगी बारिश, देहरादून समेत छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

Published: Mon, 01 Jul 2024 08:07 AM (IST)

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को दून समेत छह जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ...और पढ़ें

देहरादून समेत छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
देहरादून समेत छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

HighLights

  1. उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले तीन दिन झमाझम वर्षा के आसार
  2. दून में सामान्य से कम दर्ज की गई जून में वर्षा, जुलाई में अधिक वर्षा के आसार

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के दस्तक के बाद से ही बादलों का डेरा है। ज्यादातर क्षेत्रों में घने बादलों के बीच के हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना हुआ है। वर्षा के दौर के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे भीषण गर्मी से अब राहत है। हालांकि, रविवार को दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में बादल और धूप की आंख-मिचौनी रही और देर शाम तक वर्षा नहीं हुई।

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को दून समेत छह जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।  देहरादून में रविवार को सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही।

दोपहर में आसमान में घने बादल भी आए, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। देर शाम तक भी दून और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा के आसार बने रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा का सिलसिला जारी रहा। नैनीताल और हल्द्वानी में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बागेश्वर, टिहरी और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर, अब तक 30 लाख तीर्थयात्री कर चुके हैं दर्शन