Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोवा के बाद अब पहाड़ों से भी पर्यटकों ने बनाई दूरी, काशी में वर्ष 2024 में 11 करोड़ से अधि‍क आए पर्यटक

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 02:31 PM (IST)

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद काशी में देसी और व‍िदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। 2024 में पर्यटकों की संख्या 11 करोड़ से अधिक हो गई। पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। परिवहन सेवाओं में सुधार से पर्यटकों को सुविधा हो रही है।

    Hero Image
    घाटी, पहाड छोड़ काशी को पर्यटक अधिक कर रहे पसंद।

    जेपी पांडेय, वाराणसी। पहाड़ों पर आए द‍िन हो रहे हादसे के बाद पर्यटकों ने अब गोवा के बाद पहाड़ों से भी दूरी बनानी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के साथ काशी में देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आए श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ काशी में बनी रही। मार्च के बाद थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन सावन के बाद से ही पर्यटकों के आने का स‍िलस‍िला दोबारा शुरू हो चुका है। माना जा रहा है क‍ि अब श्राद्ध के बाद पर्यटकों से काशी फ‍िर से गुलजार हो जाएगी। 

    सितंबर से फिर देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचने लगे हैं। पहुंचे विदेशी दल सारनाथ में जन कल्याण और विश्व शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, अब दो दिन का लगातार अवकाश होते ही पर्यटक घाटी और पहाड़ पर जाने की बजाय अध्यात्म की नगरी काशी में आना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ेंDeepawali 2025 : कार्तिक अमावस्या इस बार दो दिन, 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाएं दीपावली? काशी के ज्‍योत‍िष‍ियों ने बताई सही त‍िथ‍ि

    वीकेंड मनाने के ल‍िए भी अब काशी लोग आने लगे हैं। पास ही व‍िंंध्‍याचल, प्रयागराज और अयोध्‍या होने की वजह से बनारस अब पर्यटन का केंद्र ब‍िंंदु बन चुका है। यहां न पहाड़ों जैसी आपदा और न गोवा जैसी अराजकता है ल‍िहाजा आध्‍यात्‍म को आत्‍मसात करने की मंशा से लोग काशी का रुख खूब करने लगे हैं। पर्यटन के मानच‍ित्र पर काशी में नव्‍य भव्‍य बाबा दरबार बनने के बाद पर्यटकों की कतार लग रही है।

    यही कारण रहा है कि वर्ष-2023 में 85473633 की अपेक्षा वर्ष-2024 में 110097743 आए, जो 24624110 देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसी प्रकार वर्ष-2025 में जनवरी से मई तक कुल 124757960 देसी-विदेशी पर्यटक आए। पर्यटकों के काशी आने से लोगों को रोजगार मिलने के साथ उनकी अर्थ व्यवस्था बढ़ गई है।

    काशी में सड़क, रेल और हवाई मार्ग परिवहन सेवा लगातार बेहतर हो रहे हैं। इसका फायदा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, काल भैरव मंदिर, गंगा में नौका विहार करने वाले पर्यटकों को रहा है। पर्यटन विभाग का आंकड़ा कहता है कि वर्ष 2023 में काशी में भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या 85473633 थी। वहीं, वर्ष-2024 में भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़कर 110097743 के पार पहुंच गई।

    यह भी पढ़ेंNavratri 2025 : दस दिनों का होगा शारदीय नवरात्र, हाथी पर मां का आगमन, नवरात्र के दिनों में वृद्धि को माना जा रहा शुभ

    वर्ष-2023 के सापेक्ष वर्ष-2024 में देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में करीब 18.73 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। वहीं, भारतीय पर्यटकों की संख्या में 18.68 प्रतिशत रही। वर्ष-2025 में जनवरी से मई तक कुल भारतीय पर्यटक 124574062 आए जबकि विदेशी पर्यटक 182869 रहे। कुल पांच महीने में 124757960 देसी-विदेशी पर्यटक आए।

    वहीं, सूत्रों की मानें तो जून से अगस्त तक किसी विभाग के पास बनारस आए देसी-विदेशी पर्यटकों का डाटा अपडेट नहीं है। ऐसे में कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से कतराते रहे। खुफिया विभाग ने जून में 2395 और जुलाई 4466 विदेशी पर्यटकों के आने का डाटा जरूर रखा है।

    वर्ष 2025 में जनवरी से मई तक
    माह भारतीय विदेशी कुल
    जनवरी 47968503 64165 48032668
    फरवरी 60585171 44943 60631143
    मार्च 6057565 41317 6098882
    अप्रैल 5112358 23562 5135920
    मई 4850465 8882 4859347

    बोले पर्यटन अध‍िकारी

    काशी में देसी-विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए काशी दर्शन बस सेवा शुरू होने जा रहा है। कई योजनाएं प्रस्तावित है जो जल्द धरातल पर दिखाई देंगी। -दिनेश कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन। 

    यह भी पढ़ेंPrime minister Narendra Modi मारीशस-भारत के संबंधाें को काशी में देंगे नया फलक