Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deepawali 2025 : कार्तिक अमावस्या इस बार दो दिन, 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाएं दीपावली? काशी के ज्‍योत‍िष‍ियों ने बताई सही त‍िथ‍ि

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 03:29 PM (IST)

    इस वर्ष कार्तिक अमावस्या दो दिन है जिसमें पहले दिन दीपावली और दूसरे दिन स्नान-दान की अमावस्या मनाई जाएगी। 20 अक्टूबर को प्रदोष और निशीथ काल दोनों में कार्तिक अमावस्या तिथि मिलने से दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 21 अक्टूबर को स्नान-दान और श्राद्ध किया जाएगा भौमवती अमावस्या होने से गंगा स्नान सहस्त्र सूर्य ग्रहण का फल देगा।

    Hero Image
    वाराणसी के ज्‍योति‍ष‍ियों ने दीवावली की असली ति‍थ‍ि तय की है।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। सनातन धर्म में कार्तिक अमावस्या पर श्री-समृद्धि का पर्व दीपावली मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या दो दिन मिल रही है। इसमें पहले दिन 20 अक्टूबर को दीप ज्योति पर्व दीपावली मनाया जाएगा। दूसरे दिन 21 अक्टूबर को स्नान-दान की अमावस्या होगी। इन तथ्‍यों को लेकर काशी के ज्योत‍िष‍ियों ने त‍िथ‍ि की गणना को जारी क‍िया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दिन में 2.56 बजे लग रही जो 21 अक्टूबर को शाम 4.26 बजे तक रहेगी। निर्णय सिंधुकार ने लिखा है कि-‘पूर्वत्रैव प्रदोषव्याप्तो लक्ष्मीपूजनादौ पूर्वा’। धर्म सिंधु के वचनानुसार कार्तिक कृष्ण अमावस्या के प्रदोष काल में दीपावली का पर्व होता है। इस लि‍हाज से दीपावली की तिथ‍ि 20 अक्‍टूबर ही होगी। उत्‍तर भारत में इसी द‍िन प्रभु राम के अयोध्‍या आगमन का समय होगा और अयोध्‍यावास‍ियों समेत लोग दीपोत्‍सव मनाएंगे। 

    यह भी पढ़ेंFlood In Kashi : गंगा ने पार क‍िया चेतावनी ब‍िंदु, खतरे के न‍िशान को पार करने को लहरें हुईं आतुर, देखें वीड‍ियो...

    इसमें प्रदोष काल में ही दीपदान, लक्ष्मी पूजन आदि करने का आदेश है। अत: 20 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या मिलने से दीपावली मनाना शास्त्र सम्मत होगा। पर्व विशेष पर प्रदोष काल से लेकर रात्रि तक दीपोत्सव व पूजन का शास्त्रीय विधान है। वहीं 21 अक्टूबर को स्नान-दान, सहस्त्र सूर्यग्रहण समान पुण्यदायी भौमवती अमावस्या का मान है।

    अमावस्या दो दिन मिलने से तिथि-पर्व भ्रम का निवारण करते हुए ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी के अनुसार 20 अक्टूबर को प्रदोष व निशीथ काल (मध्य रात्रि) दोनों में कार्तिक अमावस्या तिथि मिलने से दीपावली 20 अक्टूबर को मनाया जाना शास्त्र सम्मत होगा। 21 अक्टूबर को सूर्यास्त शाम 5.40 बजे हो रहा। अर्थात् अमावस्या 21 अक्टूबर को सूर्यास्त से पूर्व ही समाप्त हो जा रही है और सायं 4.26 के बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।

    यह भी पढ़ें"जान हो जेल से रिहा हो गईली..." गाने पर पुलि‍स थाने का वीड‍ियो वायरल, दोबारा जेल भेज द‍िया गया, देखें वीड‍ियो...

    ब्रह्म पुराण में कार्तिक अमावस्या को लक्ष्मी कुबेर आदि के रात्रि भ्रमण के बारे में बताया गया है। इस अनुसार भी प्रदोष व रात्रि व्यापिनि कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को ही प्राप्त होगी। प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद दो घटी रहता है। एक घटी 24 मिनट का होता है। अर्थात सूर्यास्त से 48 मिनट का समय प्रदोष काल होता है जो 20 अक्टूबर को ही मिलेगा। वहीं, 21 अक्टूबर को कार्तिक अमावस्या स्नान-दान श्राद्ध की होगी। इस बार कार्तिक अमावस्या पर भौमवती अमावस्या होने से इस दिन गंगा स्नान सहस्त्र सूर्य ग्रहण का फल देने वाला होगा।

    पूजन मुहूर्त

    दीपावली पूजन का मुख्य काल प्रदोष काल है। इसमें स्थिर लग्न की प्रधानता आवश्यक है। स्थिर लग्न वृष शाम 7.10 बजे से रात 9.06 बजे तक है। इस वर्ष दिन का स्थिर लग्न कुंभ दिन में 2.34 बजे से शाम 4.05 बजे तक होगा। सिंह लग्न मध्य रात्रि के बाद आने से निशीथ काल में महाकाली पूजन होगा। 

    यह भी पढ़ेंवायरल वीड‍ियो की पुष्‍ट‍ि तो नहीं मगर बादल गंगा से पानी जरूर भरते नजर आ रहे हैं, आप भी देखें वीड‍ियो...