Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुत्‍ते ने काट ल‍ि‍या है तो यह करें प्रारंभ‍िक उपचार, रहेंगे रेबीज के खतरों से पूरी तरह मुक्‍त

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 02:34 PM (IST)

    वाराणसी में हेलो जागरण कार्यक्रम में डा. अरुण कुमार सिंह ने कुत्तों के काटने से जुड़ी अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुत्ते के काटने पर घाव की गंभीरता के अनुसार टीका लगवाना चाहिए। रेबीज से संक्रमित जानवर का मांस और दूध नहीं खाना चाहिए। कुत्ता बिल्ली या बंदर के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन जरूरी है।

    Hero Image
    कैंसर, एचआइवी पीड़ित मरीजों को इंट्रामस्‍कुलर इंजेक्शन बेहद जरूरी - डा. अरुण कुमार सिंह।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। इस बार ‘हेलो जागरण’ में आइएमएस बीएचयू के जनरल मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अरुण कुमार सिंह ने पाठकों से बात की। उन्‍होंने कुत्तों के काटने पर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियों का न‍िराकरण क‍िया तो वहीं जानवर को अगर कुत्ता काटता है तो उसका कच्चा मांस और दूध का सेवन न करने की बात कही। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ेंमैट्रीमोनियल साइट पर मोहम्मद शरफ रिजवी बना सम्राट सिंह, शारीरिक संबंध बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

    आज कल आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही कुत्ते खुंखार भी हो रहे हैं। लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां है कि कुत्ता काटने पर कितने डोज लगवाने चाहिए, दोबारा कुत्ता काटने पर कितना डोज लगवाना है और कब-कब लगवाना है। वहीं किसी जानवर को अगर कुत्ता काटता है तो उसका कच्चा मांस और दूध पीना चाहिए की नहीं।

    बच्चे, गर्भवती महिलाएं, कैंसर, एचाइवी पीड़ित मरीजों को क्या सावधानी बरती हैं। इन सभी सवालों के जवाब दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘हेलो जागरण’ में बुधवार को आएं आइएमएस बीएचयू के जनरल मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अरुण कुमार सिंह ने पाठकों को दी। उन्होंने कुत्तों के काटने पर सावधानी, रेबीज से बचाव आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पहचान व उपचार के बारे में जिज्ञासाओं का भी समाधान समाधान किया।

    यह भी पढ़ें BHU : पूर्व विभागाध्यक्ष ने कराया था प्रोफेसर चेल्ला श्रीरामचन्द्र मूर्ति पर हमला, पुलिस ने मारी पैर में गोली

    कुत्ते के काटने पर कितनी डोज लगवानी चाहिए?

    - कुत्ते के काटने पर पहले यह देखना पड़ेगा कि घाव कितना गंभीर है। इसको तीन ग्रेड में बांटा गया है। ग्रेट वन में किसी तरह का वैक्सीन नहीं लगवाना है। इसे सिर्फ अच्छे से वाश कर देना है। ग्रेट-2 में वाश के साथ-साथ एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी है। ग्रेट-3 में एंटी रेबीज के साथ-साथ रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन (आरआइजी) वैक्सीन भी लगवानी है। ग्रेट-2 और ग्रेट-3 में टिटनेस का इंजेक्शन लगाया जाता है। इसमें वैक्सीन दो तरह के लगाए जातें हैं। एक है इंट्राडर्मल और दूसरा इंट्रामश्कुलर। इंट्राडर्मल का शेड्यूल 0(पहला डोज),3, 7, 28वें दिन .1 एमएल डोज दोनों बाहों में लगाते हैं। इंट्रामस्क्युलर में शेड्यूल में 0, 3, 7, 14, 28 वें दिन वन एमएल बांह के मांस पेशियों में लगाते हैं। छोटे बच्चों में जांघ (इंट्रोलेक्ट्रल) में लगा सकते हैं।

    कुत्ते का बंध्याकरण कहा होता है?

    - कुत्ते का बंध्याकरण नगर निगम द्वारा किया जाता है। नगर निगम से संपर्क कर अपने आसपास के कुत्तों का बंध्याकरण करा सकते हैं।

    इम्यूनोग्लोबुलिन वैक्सीन पहले दिन नहीं लगवाया तो कितने दिन में लगवा सकते हैं?

    - पहले डोज के सात दिन के अंदर ही आरआइजी लगवा लें।

    पहली बार कुत्ते के काटने पर पूरी डोज का लाभ ले चुके हैं, लेकिन दोबारा काट लिया है क्या करें?

    - तीन माह के अंदर काटा है तो कोई एंटी रैबीज वैक्सीन और रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन (आरआइजी) वैक्सीन नहीं लगवाना है। अगर तीन माह के बाद काटता है तो एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी होती है। दो डोज लेनी है 0, 03 शेड्यूल में।

    रेबीज वैक्सीन का पहला दूसरा समय से लगा है तीसरा वैक्सीन एक दिन आगे या पीछे हो सकता है?

    -रेबीज वैक्सीन एक से दो दिन देरी हो सकता है, लेकिन इससे अधिक देरी करना घातक हो सकता है।

    रेबीज कुत्ते जानवर को काट दिया है। इसके मांस और दूध का सेवन कर सकते हैं?

    - रेबीज कुत्ते के काटने पर जानवर का मांस और दूध का सेवन नहीं कर सकते हैं।

    कौन-कौन जानवर के काटने पर रेबीज वैक्सीन लेना है?

    - कुत्ता, बिल्ली, बंदर और जंगली कोई जानवर हो तो एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी है।

    बच्चे, गर्भवती महिलाएं को अगर कुत्ता काट लिया है तो क्या करना चाहिए?

    - इनको वैक्सीन का पूरा डोज जैसे शेड्यूल में एडवाइज है लेना है।

    कैंसर, एचआइवी पीड़ित मरीजों को क्या सावधानी बरती चाहिए?

    - कैंसर, एचआइवी पीड़ित मरीजों को इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन लगेगा शेड्यूल के हिसाब से।

    बंद अगर काट ले तो उसे कौन से इंजेक्शन लेना चाहिए?

    - बंद अगर काट लेते है तो भी एंटी रेबीज का वैक्सीन ही लगवाना है।

    अगर किसी को पालतू कुत्ते या रेबीज वैक्सीन लगा कुत्ते ने काटा है तो क्या करना है?

    - हमें शेड्यूल के हिसाब से वैक्सीन लगवानी ही है।

    वैक्सीन लगता है तो क्या खानपान में बदलाव करना है?

    - वैक्सीन लगता है तो किसी तरह के खानपान में बदलाव नहीं करना है।

    कुत्ते ने काट लिया है तो घाव पर नमक या मिर्च लगानी चाहिए की नहीं?

    - कुत्ते के काटने पर घाव को 15 मिनट पानी से धोना चाहिए साबुन से और उसके ऊपर बीटाडीन लोशन (एंटी सेफ्टिक क्रीम) लगना है। नमक और मिर्च समेत अन्य कोई सामग्री का इस्तेमाल नहीं करना है।

    इन्होंने पूछा प्रश्न

    संतोष कुमार पांडेय (शिवपुर), संजय सिंह (शिवपुर), कुसुम सिंह (परमानंदपुर), अंशुमान मालवीय (महमूरगंज)। 

    यह भी पढ़ें 'माता न सुनी कुमाता' भूल जाइए, यहां अवैध संबंध में बाधक बने बेटे 'सूरज' की मां 'सोना' ने प्रेमी 'फैजान' से करवा दी हत्या