Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Varanasi News: अबकी बरस वाराणसी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की हाेगी और ऊंची उड़ान, 2024 में रिकॉर्ड यात्रियों का आवागमन

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 06:09 PM (IST)

    वाराणसी एयरपोर्ट ने 2023 में यात्री यातायात के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक कुल 3626453 यात्रियों ने वाराणसी एयरपोर्ट का इस्तेमाल किया। यह अब तक का सबसे अधिक यात्री आवागमन है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के पीछे वाराणसी के विकास और श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या प्रमुख कारण है।

    Hero Image
    काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ यहां का विकास देखने आ रहे लोग। जागरण

    संवाद सूत्र जागरण बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर से यात्रा करने वाले विमान यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वर्ष एक जनवरी से 31 दिसंबर तक कुल 3626453 यात्रियों का आवागमन हुआ। यह अभी तक इतने ज्यादा यात्रियों के आवागमन वाराणसी एयरपोर्ट से रिकार्ड है। इसका कारण है देश-विदेश से वाराणसी के विकास और श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोविड के पूर्व 2019 में 3010702 यात्रियों का आवागमन हुआ था। उस समय अधिक विमानों का संचालन वाराणसी एयरपोर्ट से हो रहा था। लगभग 100 विमान प्रतिदिन वाराणसी एयरपोर्ट से संचालित होते थे। इसमें घरेलू उड़ानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय विमान भी कई देश के लिए संचालित होते थे। तब प्रमुख रूप से नेपाल के काठमांडू के लिए, थाईलैंड के बैंकाक, मलेशिया के कुआलालम्पुर, श्रीलंका के कोलंबो, यूएई के शारजाह के लिए और हज की उड़ान जेद्दा और मदीना उड़ान भरती थी।

    कोविड के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सिर्फ नेपाल के काठमांडू और यूएई के शारजाह के लिए ही विमान सेवा वर्तमान में संचालित हो रही है। इसके अलावा घरेलू उड़ानों में जम्मू, गुवाहाटी, देहरादून, पटना, गोरखपुर, पुणे, गोवा फिलहाल बंद कर दी गई है। यदि उपरोक्त उड़ान संचालित होती तो यात्रियों की संख्या में और वृद्धि हो सकती थी। क्योंकि देश विदेश में वाराणसी का अपना अलग महत्व है प्रत्येक पर्यटक की इच्छा एक बार बनारस आने की होती है।

    इसे भी पढ़ें-टेलीग्राम पर निमंत्रण मिलने के बाद रेनबो कैंप पहुंचा था विदेशी, पुलिस ने पूछताछ में खोले कई राज

    रीवा घाट पर घुमने आए पर्यटक। जागरण


    यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जनवरी 2024 में 223030 यात्रियों का आवागमन हुआ तो वहीं दिसंबर में 343097 यात्रियों का आवागमन हुआ। इस वर्ष नवंबर में सर्वाधिक 383030 यात्रियों का आवागमन हुआ था। जो एक रिकार्ड है।

    देव दीपावली के दिन हुआ सर्वाधिक यात्रियों का आवागमन

    वाराणसी एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के दिन यानी 15 नवंबर को 82 विमान से सर्वाधिक 14405 यात्रियों का आवागमन हुआ था। उस दिन आने-जाने वाले सभी विमान लगभग फूल थे। उस दिन 41 विमान विभिन्न शहरों से आए थे और इतने ही विमान विभिन्न शहरों के लिए रवाना हुए थे।

    कोहरे के बीच नौकायन करते लोग। जागरण


    आइएलएस कैट 3 कटेगरी का होता तो और आते विमान

    वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे पर आईएलएस कैटेगरी 3 का न होने से विमानन कंपनियां यहां से विमान संचालन करने से कतराती हैं। क्योंकि खराब मौसम और कम दृश्यता होने पर विमानों के लैंडिंग और टेक आफ में दिक्कत होती है। ऐसी स्थिति में विमान मौसम के इंतजार में घंटों हवा में चक्कर काटते रहते हैं। नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिए जाते हैं जिससे विमानन कंपनियों को भारी नुक़सान उठाना पड़ता है।

    वाराणसी एयरपोर्ट। जागरण


    बीते वर्ष 450 विमान निरस्त करने पड़े थे या डायवर्ट हुए थे। ऐसे में विमानन कंपनियों को भारी नुकसान उठाया पड़ा था। इसलिए इस वर्ष ठंड के शुरू में ही पुणे, दिल्ली और मुंबई की उड़ानों को बंद कर दिया गया। कई विमानों के समय में बदलाव किया गया।

    इसे भी पढ़ें-प्रेमिका से शादी कर नेपाल में हुआ शिफ्ट, बचने के लिए रची अपहरण की ऐसी कहानी, पुलिस भी चकराई

    इस समय सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक ही विमानों का संचालन होता है। हालांकि आइएलएस कैटेगरी 3 का करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की जा रही है। भू अधिग्रहण के बाद रनवे एक्सटेंशन होगा। तब आइएलएस कैटेगरी 3 इंस्टाल हो सकेगा। इसमें अभी तीन साल का समय लगेगा।

    एयरपोर्ट पर खड़े विमान। जागरण


    समर शेड्यूल में बढ़ेंगे कई शहरों के लिए विमान

    यहां से लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए विमानन कंपनियां समर शेड्यूल यानी 29 मार्च से कई नई उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। इसमें प्रमुख रूप से कोच्चि, कोलकाता, चेन्नई मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलुरु, गुवाहाटी, दिल्ली, देहरादून, जम्मू के लिए उड़ान सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा बैंकाक, दुबई, कोलंबो और मलेशिया के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू हो सकती हैं।