विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी में नवरात्र की धूम, व्रत और फलाहार से बाजार गुलजार, जानें फलाहार पर कि‍तना आएगा खर्च

Published: Sat, 20 Sep 2025 05:29 PM (IST)

वाराणसी में इस बार नवरात्रि के व्रत 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं जिससे शहर देवी की आराधना में ...और पढ़ें

सेब, अनार, केला और कुट्टू का आटा व्रत सामग्री में शामिल हैं।
सेब, अनार, केला और कुट्टू का आटा व्रत सामग्री में शामिल हैं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नवरात्र का व्रत सोमवार 22 स‍ितंबर से शुरू हो रहा है। इसी के साथ नवरात्र के आयोजनों से अगले दस द‍िन तक काशी क्षेत्र देवी की आराधना में डूब जाएगा। वहीं इसी के साथ व्रत के आयोजनों से कारोबार और फलाहार का बाजार भी चमक उठा है। कारोबार में इजाफा होने की वजह से बाजार पूरी तरह से त्‍योहारी मूड में आ चुका है।   

वहीं थोक बाजार में वस्‍तुओं की मांग के सापेक्ष दस से पंद्रह द‍िन पूर्व ही बाजार में सामग्री पट चुकी है। कारोबारी पहले से सामान मंगाकर संग्रह करने लगे थे। अब बाजार में फुटकर के भाव में सामान भी उपलब्‍ध हो चुके हैं। पूर्व की अपेक्षा इस बार पके हुए नवरात्र के फलाहार जीएसटी की वजह से कुछ कम भी हुए हैं। हालांक‍ि डेरी के उत्‍पादों के भाव में कमी से जीएसटी की दरों में कमी का फायदा ग्राहकों को भी म‍िलेगा। 

यह भी पढ़ें नवरात्र पर देव‍ियों के पूजन का अनोखा महत्‍व, पर्व का वैज्ञान‍िक पक्ष आपको चौंका देगा

बाजार में इस समय फलों की कीमत

सेब 100 रुपये किलो

अनार 140 रुपये किलो

अनानास 50 रुपये पीस

नाशपाती 100 रुपये किलो

केला 60 रुपये दर्जन

संतरा 120 रुपये किलो

नारियल 40 रुपये पीीस

डाब 60 रुपये पीस

कीवी 400 रुपये किलो

पपीता 60 रुपये किलो

ड्रैगन फ्रूट 120 रुपये किलो

यह भी पढ़ें जीएसटी की दर न घटती तो महंगा पड़ता उपवास, जानें क‍ितना घट गया व्रत की सामग्री का भाव

पूजा सामग्री, आटा व मेवा का दाम

संकल बना हुआ हवन सामग्री 50 से 200 रुपये किलो तक

दशांग 40 से लेकर 80 रुपये किलो तक

देसी घी 600 किलो से लेकर 800 रुपये किलो

माता की चुनरी पांच रुपये से लेकर 200 तक

कुट्टू का आटा 120 रुपये से 160 किलो तक

सिंघाड़ा का आटा 140 रुपए से लेकर 200 किलो

मूंगफली 100 किलो से लेकर 160 रुपए किलो तक

यह भी पढ़ेंअग्निवीर भर्ती में धर्म का सर्टिफिकेट भी साथ लाना हो गया जरूरी, इस वजह से पड़ गई जरूरत