Move to Jagran APP

बूथ जीतने में सफल रहे तो सरकार की वापसी : कैप्टन

सरकार की वापसी का सबसे बड़ा मूल मंत्र बूथ जीता-चुनाव जीता। 29 अक्टूबर को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत पार्टी अधिक से अधिक सदस्य बनाकर लोगो को भाजपा से जोड़ा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 11:17 PM (IST)
बूथ जीतने में सफल रहे तो सरकार की वापसी : कैप्टन

शामली, जागरण टीम। सरकार की वापसी का सबसे बड़ा मूल मंत्र बूथ जीता-चुनाव जीता। 29 अक्टूबर को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत पार्टी अधिक से अधिक सदस्य बनाकर लोगो को भाजपा से जोड़ा जाएगा। यह बात भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने कही। वह गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

कैप्टन अभिमन्यु ने गुरुवार को जिला कार्यालय पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, महामंत्रियों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का शुभारंभ कैप्टन अभिमन्यु, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद प्रदीप चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, जिला प्रभारी अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर, विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। इसके दम पर ही भारतीय जनता पार्टी 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जिला प्रभारी अजय शर्मा एवं जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने पदाधिकारियों से कहा कि 2022 का चुनाव सरकार के विकास कार्यों के आधार पर होगा। इस दौरान जिला महामंत्री राजेन्द्र मादलपुर, पुनीत द्विवेदी दामोदर सैनी, डा. रामजीलाल कश्यप, डाक्टर अनुराग शर्मा, घनश्याम पारचा, रूबी चौधरी, मीनू संगल, सुखचैन वालिया आदि मौजूद रहे। महिला की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

संवाद सूत्र, चौसाना : क्षेत्र के गांव खेड़ी ़खुशनाम निवासी अमन का आरोप है कि शामली के एमएसके रोड स्थित निजी अस्पताल में रसोली का आपरेशन कराने के लिए उसने अपनी पत्नी को 17 अक्टूबर को भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने भर्ती करने के तीन घंटे के बाद आपरेशन शुरू कर दिया। आपरेशन के दौरान पीड़ित की पत्नी की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने पीड़ित की पत्नी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन मेरठ पहुंचने से पहले ही पीड़ित की पत्नी ने दम तोड़ दिया। पीड़ित ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चिकित्सकों की घोर लापरवाही के कारण उसकी पत्नी की जान चली गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.