Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: संभल का उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार, लाहौर जेल में है बंद

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 04:07 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां संभल से लापता उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार है। उसे लाहौर जेल में बंद किया गया है। पाकिस्तान सरकार ने भारत सरकार को जानकारी दी। माना जा रहा है कि उसे कई महीने पहले गिरफ्तार किया गया है। संभल के 12 लोग कई सालों से लापता सभी के पाकिस्तान में होने की आशंका है।

    Hero Image
    संभल का उस्मान पाकिस्तान की जेल में है बंद। जागरण

    जागरण संवाददाता, संभल। हिंसा को लेकर सुर्खियों में आए संभल का मुहम्मद उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहे उस्मान को लाहौर के जेल में रखा गया है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक 2012 में दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान आतंकी संगठन अलकायदा से नाम जुड़ने के बाद वह फरार हो गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसिम और जफर मसूद सहित उसके कई साथी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े थे। माना जा रहा है, यह तभी से पाकिस्तान में छिपा था। 21 मई, 2024 को उसे पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया। उसके पास पासपोर्ट भी नहीं मिला है। पाकिस्तान से उस्मान सहित 33 लोगों के गिरफ्तारी का पत्र आने के बाद केंद्र सरकार ने संभल पुलिस से उसके (उस्मान) बारे में जानकारी मांगी है।

    उस्मान का परिवार दीपा सराय मुहल्ले में रहता है। इसी मुहल्ले में सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी रहते हैं। उस्मान ने पाकिस्तानी पुलिस को डा. शफीकुर्रहमान बर्क और मुहम्मद नजीब को क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति होने के बारे में जानकारी दी है। 46 वर्षीय उस्मान के गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर खलबली मच गई है।

    उस्मान की फाइल फोटो।


    उसके स्वजन 2012 के बाद उससे संपर्क होने से इन्कार कर रहे हैं। भाई फरमान ने बताया कि उस्मान 1995 में एसी ठीक करने का डिप्लोमा करने के लिए जामिया मिलिया गया था। 2012 तक उसका परिवार से संपर्क रहा। अलकायदा में लिप्त रहने में नाम आने के बाद वह गायब हो गया।

    आतंकी गतिविधियों में पहले भी संभल का नाम आता रहा है। यहां के कई युवाओं का आतंकी संगठनों से जुड़े होने में नाम आ चुका है।

    इसे भी पढ़ें-  ट्रेनों में भीड़ इतनी कि‍ टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर हुए श्रद्धालु, रिजर्वेशन वाले यात्री तक को नहीं म‍िली सीट

    एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि उस्मान के बारे में केंद्र सरकार का पत्र आने पर जानकारी जुटाई गई है। वह कई साल से संभल से गायब है। करीब एक साल पहले पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। अभी उसकी गतिविधियों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। पूरी रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जा रही है।

    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के इस स्थान पर बनेगा पांच मंजिला कामर्शियल काम्प्लेक्स, खर्च होंगे 23 करोड़ रुपये

    ये भी गिरफ्तार

    • भुज (गुजरात) का मुहम्मद रफीक कराची जेल में हैं।
    • डोपीबाड़ा (पश्चिम बंगाल) का रविकास क्षत्रिय लाहौर जेल में हैं।
    • रवाली,मोदीनगर उत्तर प्रदेश का तेजवीर लाहौर जेल में हैं।
    • चित्ररंगी, मध्यप्रदेश का सूबेदार लाहौर जेल में हैं।
    • इसके अलावा 28 मछुआरे बताए जा रहे हैं।