Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: गोरखपुर के इस स्थान पर बनेगा पांच मंजिला कामर्शियल काम्प्लेक्स, खर्च होंगे 23 करोड़ रुपये

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 12:59 PM (IST)

    गोरखपुर के ट्रांसपोर्टनगर में 23 करोड़ की लागत से पांच मंजिला कामर्शियल काम्प्लेक्स बनेगा। लुलु मॉल केरल और सेंट्रल स्क्वायर मॉल एर्नाकुलम की तर्ज पर बनने वाले इस काम्प्लेक्स में पार्किंग फूडकोर्ट और मनोरंजन के संसाधन भी होंगे। शासन ने निर्माण के कुल लागत का 11 करोड़ 85 लाख 34 हजार 105 रुपये जारी कर दिए हैं। यहां पार्किंग में 37 चार पहिया वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे।

    Hero Image
    सामने से इस तरह दिखेगा काम्प्लेक्स, सौजन्य नगर निगम

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आय और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए नगर निगम कामर्शियल काम्प्लेक्स के निर्माण में जुटा है। नगर निगम ट्रांसपोर्टनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कामर्शियल काम्प्लेक्स बनाने जा रहा है। 23 करोड़ 47 लाख 21 हजार रुपये से निर्मित होने वाले पांच मंजिला काम्प्लेक्स के सबसे ऊपर तल पर आयोजनों के लिए जगह होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुलु माल केरल और सेंट्रल स्क्वायर माल एर्नाकुलम की तर्ज पर काम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण का जिम्मा जल निगम की कार्यदाई संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को सौंपा गया है। शासन ने निर्माण के कुल लागत का 11 करोड़ 85 लाख 34 हजार 105 रुपये जारी कर दिए हैं।

    मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में कामर्शियल काम्प्लेक्स के निर्माण के लिए नगर निगम ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। यहां पार्किंग में 37 चार पहिया वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे।

    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में देह व्यापार मामला: देवरिया की नंदिनी की तलाश में जुटी पुलिस, रेशमा खान के बाद सामने आया एक और नाम

    1645 वर्गमीटर में होगा निर्माण

    ट्रांसपोर्टनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नगर निगम की जमीन पर लंबे समय से कब्जा था। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने इस बेशकीमती जमीन से कब्जा हटवाकर कामर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण कराने का निर्णय लिया था। इसके बाद डिजाइन तय कर बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। भूमि का क्षेत्रफल 1645 वर्गमीटर है। काम्प्लेक्स की ऊंचाई 18 मीटर होगी।

    ऊपर से इस तरह दिखेगा काम्प्लेक्स, सौजन्य नगर निगम


    ऐसे होगा निर्माण

    तल
    क्षेत्रफल
    बेसमेंट 790.21
    ग्राउंड 790.21
    फर्स्ट 588.90
    सेकेंड 694.63
    थर्ड 694.63
    टेरेस 694.63

    बाबीना होटल के पास भी बनेगा काम्प्लेक्स

    नगर निगम ने बाबीना होटल के पास भी कामर्शियल काम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है। इस काम्प्लेक्स का निर्माण प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत होगा। निर्माण कराने वाली एजेंसी 30 वर्ष तक संचालन करेगी और इसके बाद भवन नगर निगम को हस्तांतरित हो जाएगा।

    इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025 ने बढ़ा दी गोरखनाथ मेले की रौनक, एक माह बाद भी श्रद्धालुओं का रेला

    नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर प्रमुख व्यावसायिक स्थल है। यहां कामर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण महत्वपूर्ण कार्य है। इससे नगर निगम को आय होगी और व्यापारियों को अच्छी जगह मिलेगी। यहां फूडकोर्ट के साथ ही मनोरंजन के संसाधनों की भी व्यवस्था होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे होने के कारण यहां व्यावसायिक गतिविधियां ज्यादा होंगी। 

    नगर निगम में 153 सेवानिवृत सैनिकों ने दिया साक्षात्कार

    नगर निगम में प्रवर्तन कार्यों के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों की भर्ती शुरू की गई है। 26 पदों के लिए शुक्रवार को 153 पूर्व सैनिकों ने साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार रात तकरीबन आठ बजे तक चला। चयनित पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद नियुक्ति दी जाएगी।

    अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि 10 सुरक्षा गार्ड, 12 स्क्वाड्रन कमांडर और चार टीम लीडर की नियुक्ति होनी है। सुरक्षा गार्ड को 18 हजार रुपये मिलेंगे। जिनके पास पिस्टल या बंदूक होगी उन्हें 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। स्क्वाड्रन कमांडर को 35 हजार रुपये और टीम लीडर को 40 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner