गोरखपुर में देह व्यापार मामला: देवरिया की नंदिनी की तलाश में जुटी पुलिस, रेशमा खान के बाद सामने आया एक और नाम
गोरखपुर देह व्यापार मामले में रेशमा खान के बाद एक और नाम सामने आया। वह है देवरिया की नंदिनी। पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है। नंदिनी इवेंट प्लानर बनकर लड़कियों को फंसाकर गोरखपुर के शाहपुर स्थित जेनिस बाटल हुक्का बार में लाती थी। यहां पर संचालक अनिरुद्ध ओझा से मिलवाकर नौकरी का झांसा देती थी और फिर देह व्यापार के दलदल में धकेल देती थी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। देह व्यापार के धंधे में लड़कियों को फंसाने वाली रेशमा खान के बाद अब पुलिस देवरिया की नंदनी की तलाश कर रही है। इवेंट प्लानर बनकर यह अपने जिले की लड़कियों को फंसाकर शाहपुर स्थित जेनिस बाटल हुक्का बार लाती थी।
यहां के संचालक अनिरुद्ध ओझा से मिलवाकर नौकरी का झांसा दिलवाती थी। इसके बाद उनसे देह व्यापार का धंधा करवाया जाता था। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी के बयान में नंदनी का नाम भी आया था। गिरफ्तारी के बाद रेशमा खान ने भी नंदनी का नाम लिया था।
नंदनी इवेंट प्लानर बनकर आर्थिक रूप से घर की कमजोर लड़कियों को पार्टी, होटल समेत अन्य जगहों पर नौकरी दिलाने का झांसा देती थी। विश्वास में लेने के बाद वह लड़कियों को लेकर सीधे गोरखपुर पहुंची और अनिरुद्ध से मुलाकात कराती। यहां पर उन लड़कियों को नौकरी देने का सब्जबाग दिखाते हुए रख लिया था।
इसे भी पढ़ें- साइबर अपराधियों से सावधान! बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्न पत्र के नाम पर हो रही जालसाजी, ऐसे बचे छात्र
कुछ दिन काम करने के बाद नंदनी धीरे-धीरे उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देती थी। जो नहीं मानती थी उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर उनके साथ दुष्कर्म कराया जाता था। इस घटना का वीडियो बनाकर बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर धंधा कराया जाता था। रामगढ़ताल क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता ने अपने बयान में इसका जिक्र किया था।
देवरिया की नंदनी इवेंट प्लानर बनकर लड़कियों को फंसाती थी। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)
शाहपुर में किराए पर रहती थी नंदनी
रामगढ़ताल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जेनिस बाटल रेस्टोरेंट में 10 जनवरी को छापेमारी की थी। इस दौरान वहां पर हुक्का बार चलते हुए मिला था।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025 ने बढ़ा दी गोरखनाथ मेले की रौनक, एक माह बाद भी श्रद्धालुओं का रेला
जेनिस बाटल हुक्का बार में देह व्यापार प्रकरण की जांच चल रही है। रेशमा की गिरफ्तारी के बाद कई और नए नाम सामने आए हैं। पुलिस टीम साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद केस दर्ज किया जाएगा। इसमे एक और युवती का नाम सामने आया है। तलाश की जा रही है। -अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
पूछताछ के क्रम नंदनी के बारे में बताया गया कि वह शाहपुर क्षेत्र में किराए पर रहती है। पुलिस जब वहां पहुंची तो वह फरार हो गई थी। बाद में पुलिस की एक टीम उसे तलाशते हुए देवरिया भी गई थी लेकिन वह नहीं मिली। इसके पर देवरिया के एक कालेज की कुछ लड़कियों को गोरखपुर लाकर फंसाने में भी नाम आया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।