सहारनपुर स्टेशन पर रुके रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, 1970 से बर्बाद पड़े गलियारे का उठा मुद्दा, यह दिया आदेश
Saharanpur News रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरिद्वार जाते समय सहारनपुर स्टेशन पर रुके और जनप्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने सहारनपुर स्टेशन के सुंदरीकरण के दूसरे चरण को अगले छह महीनों में शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने सहारनपुर-देहरादून रेल लाइन की डीपीआर पर अधिकारियों से वार्ता की। जनप्रतिनिधियों से विभाग के कार्यों पर जनता की प्रतिक्रिया जानी।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरिद्वार जाते हुए सहारनपुर स्टेशन पर रुके। वह शताब्दी से यहां पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन पर कई जनप्रतिनिधियों ने उनसे भेंट की। इस दौरान उन्होंने अगले छह महीने मे सहारनपुर स्टेशन की सुंदरीकरण के दूसरे चरण के शुरू होने के बारे में बताया।
100 फुटा गलियारा 1970 से है बर्बाद
शनिवार सुबह लगभग 9.38 बजे शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। ट्रेन स्टेशन पर रुकते ही कोच में उनसे मिलने के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री का अभिवादन किया। इसके साथ ही रेल मंत्री प्लेटफार्म पर उतरे। अनौपचारिक बातचीत के दौरान दैनिक जागरण ने उनसे सवाल किया कि सहारनपुर से मनानी तक लगभग 12 किलोमीटर का रेलवे का 100 फुटा गलियारा 1970 से बर्बाद पड़ा है, इसके उपयोग के लिए रेलवे द्वारा क्या कार्य योजना बनाई जा रही है? रेल मंत्री ने अपने पीआरओ को निर्देशित किया कि संदर्भ में आवश्यक जानकारी कर तत्काल भूमि के सदुपयोग की विस्तृत योजना बनाई जाए।
रेल मंत्री को भूमि पर अवैध कब्जे के बारे में दी गई जानकारी
रेल मंत्री को भूमि पर अवैध कब्जे के बारे में भी जानकारी दी गई। रेल मंत्री ने बताया कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन के द्वितीय चरण के सुंदरीकरण का काम अगले छह महीने के दौरान शुरू हो जाएगा। इसमें प्लेटफार्म के सुंदरीकरण के साथ ही एस्केलेटर सीढ़ियां सहित अन्य कहीं काम होंगे।
सहारनपुर-देहरादून रेल लाइन की डीपीआर के बारे में भी रेल मंत्री ने बताया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी पूछा कि अभी तक जो काम में हुआ है, उस पर जनता की कैसी प्रतिक्रिया मिली? जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि रेलवे के कराए गए सुंदरीकरण से और स्टेशन के बाहर हुए कार्यों से यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा हुई है।
यह भी पढ़ें- 'सिर्फ 12.5 फीसदी यात्री ही कराते हैं सीट रिजर्व', MP इमरान मसूद ने सदन में उठाए सवाल तो रेल मंत्री ने दिया जवाब
दरअसल, रेल मंत्री अपने पिता की अस्थियों की विसर्जन के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से हरिद्वार जा रहे थे यहां स्टेशन पर शताब्दी लगभग 37 मिनट रुकी। रेल मंत्री से मिलने वालों में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर आदि शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।