अवैध प्लाटिग पर चला आरडीए का बुलडोजर
रामपुर जासं आरडीए ने बुधवार को ताशका में अवैध प्लाटिग पर बुलडोजर चला दिया। यहां बने
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 08:12 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 08:12 PM (IST)
रामपुर, जासं : आरडीए ने बुधवार को ताशका में अवैध प्लाटिग पर बुलडोजर चला दिया। यहां बने दो पार्क भी तोड़ दिए। रामपुर विकास प्राधिकरण की टीम दोपहर में बुधवार को ताशका पहुंची। यहां राम निवास द्वारा की जा रही प्लाटिग पर बुलडोजर चलवा दिया। प्लाटिग की नींव उखाड़ दी गईं। यहां दो पार्क भी बनाए गए थे। उन्हें भी तोड़ दिया गया। आरडीए के अभियंता अयोध्या प्रसाद ने बताया कि प्लाटिग अवैध रूप से की जा रही थी। इसे लेकर नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी प्लाटिग जारी है। इस कारण इसे तोड़ दिया गया। जबकि राम निवास के पुत्र अखिलेश अघरवाल का कहना है कि उन्हे कोई सूचना भी नहीं दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें