विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prayagraj News : चलती बस में पीछे से घुसा अनियंत्रित आटो वाहन, चालक समेत चार यात्री घायल, झूंसी में हादसा

Published: Fri, 26 Sep 2025 06:15 PM (IST)

प्रयागराज शहर के अलोपीबाग से सहसों जा रहा एक आटो वाहन झूंसी में अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। हादसे ...और पढ़ें

प्रयागराज के झूसी में इसी आटो वाहन के चालक व सवार लोग हादसे का शिकार हुए।
प्रयागराज के झूसी में इसी आटो वाहन के चालक व सवार लोग हादसे का शिकार हुए।

संसू, झूंसी (प्रयागराज)। झूंसी में शुक्रवार दाेपहर हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। ये सभी आटो वाहन पर सवार थे। इनमें वाहन चालक भी शामिल है। यह हादसा आटो वाहन के अनियंत्रित होकर बस से टकराने से हुआ। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

शहर के अलोपीबाग से सहसों जा रहा था आटो वाहन

दोपहर में शहर के अलोपीबाग मुहल्ले से एक आटो वाहन सवारी भरकर फूलपुर के सहसों जा रही थी। झूंसी में मलावां बुजुर्ग के निकट वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से जा रही बस में पीछे से टकरा गया। हादसे के बाद आटो में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें- NH पर कौशांबी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार पलटने से 7 लोग घायल, दिल्ली से अस्थि लेकर जा रहे थे प्रयागराज

पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल 

आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आटो में फंसे लोगों को बाहर निकालने की जुगत करने लगे। इसी दौरान सूचना पाकर झूंसी थाने की पुलिस भी पहुंची। सभी को वाहन से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। आटो वाहन चालक व तीन सवारी घायल हो गई थी। 

यह भी पढ़ें- कथावाचक देवव्रत जी महाराज के 5 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में मौत, चाचा घायल, इलाज को ले जाते समय प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर हादसा

ये लोग हैं घायल

आटो वाहन चालक नागेंद्र निवासी कोल्हापुर गंभीर रूप से घायल बताया जाता है। अन्य घायलों में सरायइनायत थाना के खोदायपुर के कछिया का पूरा गांव निवासी रामजतन, कृष्णा निवासी फूलपुर, मनोज कुमार निवासी छतोना प्रतापपुर हैं।