विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराने के बाद आग का गोला बनी कार, एक युवक की मौत, चार घायल; Video में कैद खौफनाक मंजर

By Manoj SharmaEdited By: Anup Tiwari
Published: Sun, 28 Dec 2025 09:15 AM (IST)

यमुना एक्सप्रेसवे पर रबूपुरा क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चालक की लापरवाही से ओवरटेकिंग लेन में ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। थाना रबूपुरा क्षेत्र में माइलस्टोन-20 के पास तीन कार आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में दो कार, सूमो व पंच को आग की लपटों ने अपने आगोश में ले लिया। दोनों कार में सीएनजी लगी थी। चीख पुकार के बीच कार में सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। तीसरी कार क्षतिग्रस्त नहीं हुई।

सूचना पर पुलिस व दमकल कर्मियों के साथ एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के साथ हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया। एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार अलीगढ़ व आसपास के अस्पतालों में चल रहा है।

मृतक की पहचान जिला हाथरस थाना सिकंद्राराऊ गांव पुरदीलनगर के वाहिद के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मृतक वाहिद का भाई शाहीद, गांव मानाधाती हसायन, हाथरस निवासी पप्पू व गाजीपुर (यूपी) निवासी जोगेंद्र व प्रयागराज निवासी फिरदौस मोहम्मद शामिल हैं। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात साढ़े 10 बजे जेवर से नोएडा की तरफ आने के दौरान हुआ।

पुलिस के मुताबिक सूमो कार में सवार होकर हाथरस निवासी वाहिद उसका भाई शाहिद चालक पप्पू के साथ जेवर से नोएडा की तरफ जा रहे थे। उसके आगे पंच कार चल रही थी, जिसमें गाजीपुर निवासी जोगेंद्र व चालक फिरदौस मोहम्मद सवार थे, जिसने अचानक ब्रेक लगा दिए। सूमो कार चालक ने तेज गति में ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसमें दोनों कार आपस में टकरा गई।

दोनों कारों में तेज धमाके साथ आग लग गई। इसी दौरान पीछे से आ रही आइ-10 कार भी जलती कारों से टकरा गई। हालांकि उसे समय रहते बचा लिया गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने कार में सवार घायलों को बाहर निकाला।

देखते ही देखते आग का गोला बन गई कार

देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि सूमो में सीएनजी बाहर से लगवाई गई थी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों कारें जलकर राख हो गईं।

रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि दुर्घटना में अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार अलीगढ़ व दूसरे अस्पतालों में चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पीड़ित स्वजन को सौंप दिया है। मामले की अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- यमुना प्राधिकरण ने 2000 करोड़ से बनाया 1508 एकड़ का लैंड बैंक वैश्विक कंपनियों पर नजर

यह भी पढ़ें- नोएडा में अपार आईडी अभियान में निजी स्कूल फिसड्डी, 2 लाख से अधिक छात्र छूटे

यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से ग्रेटर नोएडा जाने वाली साइड के 20 किलोमीटर माइलस्टोन के पास ओवरटेकिंग लेंन में चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लिए। जिसकी वजह से पीछे चल रही दो कारें आगे वाली कर में जाकर टकरा गई।

टकराते ही लगी भीषण आग 

हादसा इतना जबरदस्त था कि कारों के टकराते ही भयानक आग लग गई हादसे की सूचना मिलती ही बीजेपी इंफ्राटेक की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर एंबुलेंस क्रेन फायर टेंडर के साथ पहुंची। टीम ने तुरंत ही कार में सवार सभी 11 लोगों को बाहर निकाल जिनमें से दो की हालत गंभीर थी, जिन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस से भेजो।

मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे के निजी सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कारों में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते क्विक रिस्पांस टीम ने कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया नहीं तो बड़ा हादसा होने में कोई कसर बाकी नहीं बची थी।