Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, इन राश‍ि के लोगों को संतान से म‍िलेगा शुभ समाचार

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Thu, 04 Feb 2021 07:45 AM (IST)

    Today Horoscope 04 february 2021 Moradabad मकर- आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने अध्ययन में रूचि लेगे। जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा।

    Hero Image
    सिंह -आज आप कड़ी मेहनत करने का दिन है।

    मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 04 february 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है। इससे उत्तर भारत में ठ़ड में कुछ कमी आएगी। बादल और कोहरा छाया रहेगा। ठंड हवा भी चलती रहेगी दोपहर के कही कही धूप निकलने की सम्भावना है कोरोना संक्रमण मे उतार चढाव जारी रहेगा जनमानस मे जुकाम, बुखार बढेगा एवं इलेक्ट्रॉनिक वस्तु के बाजार भाव मे तेजी रहेगी ,शेयर बाजार कमजोर रहेगा कुछ राशियो को लाभ एवं कुछ को हानि मे नुकसान होने की सम्भावना है राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर..

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष - आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

    वृष - आज आपके संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

    मिथुन -आज आपका दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे में निवेश कर सकते हैं दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

    कर्क-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

    सिंह -आज आप कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नये व्यापार वर्ग निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

    कन्या -आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। पुराना विवाद निवटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

    तुला -आज आप पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

    वृश्चिक -आज आपको उत्साहवर्धन किये जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी वर्ग लंबी यात्रा पर जाएंगे सकारात्मक रहे

    धनु -आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ से सम्बध अच्छा रहेगा । अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे

    मकर- आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने अध्ययन में रूचि लेगे। जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

    कुम्भ-आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

    मीन - आज आपका बहुत दिनों से रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।नकारात्मक ,से बचे 

    पंचांग 

    04 फरवरी 2021 दिन गुरुवार

    माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि

    शक 1942 संवत 2077

    सूर्योदय-06:50

    सूर्यास्त-17:30

    नक्षत्र-स्वाति 

    योग-गण्ड

    करण-बव

    चन्द्रमा राशि-तुला

    अग्निवास-पृथ्वी

    सूर्य नक्षत्र-पूर्वषाढा

    अयन-उत्तरायण

    गोल-दक्षिण

    ऋतु-शिशिर

    राहू काल-13:57 से 15:19 अपराहन

    दिगसूल-दक्षिण दिशा

    अभिजीत मुहूर्त -12:11 से 12:59 अपराहन तक

    अमृत योग- 12:11 से 31:07 घटी पल तक

    प्रशस्त योग -07:08 से 19:45 घटी पल

    यह भी पढ़ें : Corona vaccination in Moradabad : आज 18 अस्पतालों में 39 टीमें लगाएंगी कोरोना का टीका, अधिकारी हर घंटे पूछेंगे हाल

    आज रामपुर जाएंगी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी, पुलिस प्रशासन अलर्ट